26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताजिया जुलूस के करतब में युवक हुआ घायल

रुद्रपुर इलाके में ताजिया के जुलूस में करतब दिखाते दो स्थानों पर युवक घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवरिया

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 2 Oct 2017, 5:32 PM IST

tajia procession

ताजिया जुलूस

देवरिया. रुद्रपुर इलाके में ताजिया के जुलूस में करतब दिखाते दो स्थानों पर युवक घायल हो गए। एक युवक आग के गोले से छलांग लगाते समय जहां खुद आग का गोला बन गया। वहीं एक ककी तलवार बाजी में हाथ की नश ही कट गई। घटना के समय लोगों की तेजी से जान बच गई। प्राथमिक उपचार के बाद युवकों को घर भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के महेशपुर गांव के रहने वाले सेराज अहमद (18) पुत्र आजम अंसारी गांव में मोहर्रम के जुलूस के दौरान करतब दिखा रहा था। ताजिया महेशपुर से सतुआभार होते हुए गाजीपुर भैंसही पहुंची। जहां मेले में मिर्जा इकबाल बेग अखाड़ा के खिलाड़ी मिर्जा आजम बेग, सदाकत अली, अब्दुल रहमान, शईद रजा, राजू अंसारी, आतिफ, मोहम्मद हुसैन, इरफान अंसारी, अरमान अंसारी, सद्दाम अहमद, गोलू अंसारी, वसीम अंसारी व असफाक अहमद आदि करतब दिखाने लगे। बताते हैं कि उसी दौरान सेराज भी आ गया उसने कई खेलों का प्रदर्शन करने के बाद आग के गोले से गोला पार करने के लिए छलांग लगाई लेकिन पैर फंस जाने से वह रिंग समेत धरती पर जा गिरा और उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। आग का खुद गोला बने युवक को देख कुछ क्षण के लिए अफरातफरी मच गई । मौजूद लोगों ने बालू व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया।

एक दूसरे घटनाक्रम में मोहर्रम की जुलूस के दौरान तलवार बाजी करते समय एक युवक की हाथ की नस कट गई। रविवार की दोपहर में मईल चौराहे पर मोहर्रम का जुलूस निकला था। इसमें औली पुत्र मासूम तलवारबाजी कर रहा था। इसी दौरान तलवार से उसकी बाएं हाथ की नस कट गई। हाथ से खून का फव्वारा फूटते देख लोग दहशत में आ गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

input- सूर्यप्रकाश राय