5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया दावा, बोले- यूपी की सभी सीटें इंडिया गठबंधन जीतेगी

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज देवरिया लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूपी की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Congress state president Ajay Rai claimed Says India alliance will win all seats of UP

Lok Sabha Elections 2024: देवरिया लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया। इसके बाद उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे।

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के ऐलान पर अजय राय ने कहा कि रायबरेली उनकी अपनी सीट है। वहां से राहुल गांधी रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे।

उन्होंने आगे कहा, "देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर विकास को गति प्रदान की जाएगी। पूरे देश में गुजरात के लोग आज ठेकेदार बन बैठे हैं। अब समय आ गया है कि जनता दस साल से बोले जा रहे झूठ का बदला ले।"

यह भी पढ़ें:रायबरेली में सपा- कांग्रेस को लगा झटका, ऊंचाहार से विधायक मनोज पाण्डेय के भाई और बेटे ने ज्वाइन की भाजपा