देवरिया

आंख खुलते ही मम्मी-पापा को याद कर रोने लगता है अनमोल, कार्टून दिखाकर संभाल रहा स्टाफ

Deoria Murder Case: देवरिया के गांव फतेहपुर में हुए भीषण नरसंहार में बचे इकलौते बच्चे की हालत में सुधार है। अब मेडिकल कॉलेज में आंख खुलते ही मासूम अपने मम्मी-पापा को याद कर रोने लगता है। आइये आपको ठीक हो रहे की मनोदशा बताते हैं...

2 min read
Oct 08, 2023

Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर में 2 अक्टूबर को भीषण नरसंहार हुआ था। इसमें एक पक्ष से एक और दूसरे पक्ष से परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में बचे इकलौते चश्मदीद 8 साल के मासूम अनमोल पुत्र सत्यप्रकाश दुबे को गंभीर हालत में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच डॉक्टरों की टीम बच्चे का इलाज कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की सेहत में अब सुधार हो रहा है।

नरसंहार में बचा था 8 साल का इकलौता चश्मदीद
देवरिया नरसंहार में मारे गए सत्यप्रकाश दुबे के सबसे छोटे बेटे अनमोल के इलाज के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर डॉक्टरों की टीम तैनात की गई थी। डॉक्टरों के अनुसार पहले दिन अनमोल के सीने, कमर, पेट के साथ दोनों पैरों का एक्स-रे कराया गया था। इस दौरान अनमोल के शरीर के ऊपरी हिस्से में ज्यादा चोट पाई गई थी। बीते शुक्रवार को अनमोल का दोबारा सीटी स्कैन कराया गया।

इसमें हालात बेहतर होते नजर आ रहे हैं। डॉक्टरों ने अनमोल को चाय और बिस्किट देना शुरू कर दिया है। इसके साथ अब फलों की मात्रा बढ़ाई जाने की बात कही जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अनमोल का अल्ट्रासाउंड भी समय-समय पर किया जा रहा है। इसमें देखा जा रहा है कि जो खाने को दिया जा रहा है, वह पूरी तरह पच रहा है कि नहीं? डॉक्टरों का कहना है कि अनमोल के खाने पीने की पूरी व्यवस्‍था मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से की जा रही है।

मोबाइल फोन में कार्टून लगाकर संभाला जा रहा बच्चा
अनमोल की देखरेख में लगी स्वास्‍थ्य कर्मियों ने बताया कि अनमोल जब तक सोता है। तब तक शांति रहती है। जागते ही वो मम्मी-पापा के बारे में पूछकर रोने लगता है। वह घर जाने की जिद करने लगा है। ऐसे में उसे डॉक्टर समझाते हैं। नहीं चुप होने पर उसे मोबाइल में कार्टून लगाकर दिया जाता है। कार्टून देखते-देखते वह फिर सो जाता है। वहीं अब अनमोल से मिलने की इजाजत किसी को नहीं दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्‍था पूरी तरह चाक चौबंद है। स्वास्‍थ्य कर्मियों का कहना है कि अनहोनी की आशंका से अनमोल परेशान हो उठता है। हालांकि उसे अभी इस घटना के बारे में बताया नहीं गया है।

Published on:
08 Oct 2023 04:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर