1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाबा के बुलडोजर एक्शन पर बवाल, फतेहपुर गांव में शांति कायम करने के लिए पुलिस ने लगाई

Deoria Murder Case: देवरिया के अपर जिला मजिस्ट्रेट गौरव श्रीवास्तव के आदेश पर फतेहपुर गांव में धारा 144 लागू कर दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
murder.jpg

देवरिया के फतेहपुर गांव में सोमवार यानी 9 अक्‍टूबर को गांव वाले आमने-सामने आ गए। प्रेमचंद यादव के घर तहसील के कर्मचारी पहुंची। गांव के लोग इकट्ठा हो गए। पैमाइश का विरोध शुरू कर दिए, जिससे माहौल बिगड़ गया। आपपास की फोर्स बुला लिया गया। पुलिस ने लाठी फटकारकर गांव वालों को खदेड़ दिया।

8 नवंबर तक धारा 144 लागू
देवरिया के अपर जिला मजिस्ट्रेट गौरव श्रीवास्तव ने आदेश में कहा कि देवरिया के फतेहपुर गांव में विभिन्न राजनीतिक दलों और समाजिक संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन और जूलूस से झेत्र की शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है। 9 अक्टूबर से 8 नंवबर तक फतेहपुर गांव में धारा 144 लगाया जाता है।

2 अक्‍टूबर को 6 लोगों की हो चुकी हत्या
2 अक्‍टूबर को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या की गई थी। इससे नाराज प्रेमचंद के समर्थकों ने सत्यप्रकाश दुबे सहित उसके पांच सदस्यों की हत्या कर दी थी। हत्याकांड में पुलिस ने 27 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रेमचंद यादव के पैतृक जमीन और मकान का पैमाईश की गई।