देवरिया

Deoria news: पुलिस भर्ती परीक्षा में थोड़ी भी चूक पर होगी सख्त कारवाई, सर्विलांस पर रहेगा सोशल मीडिया

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में आज DM और SP ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और किसी भी हालत में परीक्षा प्रणाली पर चोट पहुंचाने की कोशिश से सख्ती से निबटा जाएगा। इस दौरान सभी जिम्मेदार अधिकारीगण उपस्थित रहे।

2 min read
Aug 17, 2024

पुलिस भर्ती परीक्षा को नकल विहीन और शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए DM दिव्या मित्तल और SP संकल्प शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। DM ने कहा कि 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को जिले के 10 केन्द्रों पर परीक्षा होगी, जिसको लेकर सभी लोग सतर्क रहें, जिसको जो जिम्मेदारी मिली है, पूरी गंभीरता से उसका निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में पेपर आने से लेकर परीक्षा कराने और उसके बाद आंसर सीट भेजने तक की कार्यवाही CCTV की निगरानी में संपन्न होगी।

दो पालियों में होगी परीक्षा, सोशल मीडिया की होगी निगरानी

पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में होगी। थम पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी, जिसमें 4272 अभ्यर्थी शामिल होगें। डीएम ने बताया कि परीक्षा की अवधि में भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाए जाने के लिए सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा केन्द्र के अन्दर कोई भी पेपर, पेन्सिल बाक्स, कलकुलेटर, सनग्लास, वायलेट, कैप, ज्वैलरी,खाद्य सामग्री, मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाभी, ब्लूट्यूब, डिजिटल पेन, हेल्थबैण्ड सहित अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

सेक्टर मैजिस्ट्रेट अलर्ट मोड में रहें

डीएम ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को नकल को लेकर सचेत करते हुए कहा कि नकल करते मिलने अथवा कराने पर एक करोड़ का जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा का प्राविधान किया गया है। इसलिए सभी केन्द्र व्यवस्थापक नकल को लेकर पूरी से संवेदनशील रहेंगे। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि अपने-अपने केन्द्र पर भ्रमणशील रहकर केन्द्र पर स्थापित सीसीटीवी कैमरा, कन्ट्रोल रूम से परीक्षा केन्द्र के सभी कक्षों का मानिटरिंग भी करते रहें।

सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत भर्ती परीक्षा में पुरुष और महिला परीक्षार्थियों की तलाशी का कार्य पुरुष और महिला आरक्षियों द्वारा किया जाएगा। परीक्षा केन्द्र परिसर के आस-पास सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किए जाएंगे। परीक्षा में नकल कराने वालों से पूरी कड़ाई के साथ निपटा जाएगा। परीक्षा की शुचिता प्रभावित न हो इसके लिए कमाण्ड सेन्टर से सीसीटीवी स्क्रीनों पर नजर रखी जाएगी।

Published on:
17 Aug 2024 09:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर