5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deoria News: पुरानी रंजिश में युवती की हत्या, भाई की हालत गंभीर, कांग्रेस नेता सहित पांच गिरफ्तार

Deoria News: पिता के मौत के बाद बेटे बाहर रहते थे जबकि बेटियां घर की देखरेख करती थी। अलका के मौत के मां इंद्रावती देवी और भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

2 min read
Google source verification
crime_news_1.jpg  Deoria News, deoria latest news, deoria hindi news, deoria samachar, deoria today news

Deoria News: देवरिया जिले में कुरमौटा ठाकुर गांव में पुरानी रंजिश में शुक्रवार सुबह दबंगों ने लोहे के रॉड से मारकर युवती की हत्या कर दी। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है।

भटनी के कुरमौटा ठाकुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता राजू सिंह और इंद्रावती देवी पत्नी स्व. रामायण साहनी के परिवार के बीच पुरानी रंजिश है। इंद्रावती देवी के तीन बेटे और तीन बेटियां है। करीब एक वर्ष पूर्व हुए विवाद के बाद तीनों बेटे कमाने केरला चले गए।

भाई को बचाने घटना स्थल पर पहुंची बहन की हत्य़ा
छोटा बेटा शैलेश साहनी बृहस्पतिवार की रात केरल से कमाकर घर आया। शुक्रवार सुबह वह शौच करने छोटी गण्डक के किनारे गया था। आरोप है कि अकेला देख जितेंद्र सिंह और राजू सिंह उसकी पिटाई करने लगे।

जानकारी होने पर इंद्रावती की बेटी अलका साहनी भाई को बचाने घटना स्थल पर पहुंच गई। वह भाई को लेकर घर भागने लगी, इसी बीच आरोपियों ने भाई को छोड़ अलका को सब्बल से मारने लगे। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को देख ग्रामीण ने की नारेबाजी
सूचना पर पहुंची पुलिस को देख ग्रामीण नारेबाजी करने लगे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव ले जाने की कहने लगे। कुछ देर में SDM सलेमपुर अरुण कुमार, CO भाटपाररानी विनय कुमार यादव व आसपास के थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

SDM के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तब जाकर ग्रामीणों ने शव को जाने दिया।

पुरानी रंजिश में युवती की हत्या हुई
पिता के मौत के बाद बेटे बाहर रहते थे जबकि बेटियां घर की देखरेख करती थी। अलका के मौत के मां इंद्रावती देवी और भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। SO वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पुरानी रंजिश में युवती की हत्या हुई है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।