
देवरिया जिले के एक गांव में युवती से छेड़खानी कर दी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर लिया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
ये है पूरा मामला
युवती से छेड़छाड़ का पूरा मामला देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक युवक अपने एक साथी के साथ छत के रास्ते पड़ोस के घर में घुस गया और छत पर सो रही किशोरी के साथ उसने छेड़खानी करनी शुरू कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर घर के लोगों के जाग जाने पर आरोपी युवक भाग निकले।
युवती के बयान के बाद युवक गिरफ्तार हुआ
युवती के पिता ने थाने पहुंचकर मामले में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। युवती का बयान दर्ज करने के बाद सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
युवक को जेल भेजा गाया
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि किशोरी के पिता की नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक कुलदीप पुत्र भीम यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
Published on:
18 Apr 2023 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
