
देवरिया सदर कि पंचायत सहायक ने पंचायत ,सचिव पर आरोप लगाया है कि वह उसको मानसिक रूप परेशान करता है। DM ने आरोपों को गंभीर बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के विशाखा गाइड लाइन के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच कराने का निर्देश दिया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को शिकायत की जांच कर पांच दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
पंचायत सचिव पिछले 6 महीने से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा हैं।
शिकायती पत्र में लिखा है कि वह हर दिन पंचायत सचिवालय कमरे में समय से कार्य करती हैं। गांव में तैनात ग्राम पंचायत सचिव पिछले 6 महीने से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। वह आए दिन गलत भाषा का प्रयोग करता हैं।
ग्राम पंचायत सहायक का 4 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है
उनके इस आचरण-व्यवहार से वह मानसिक रूप से पीड़ित हैं। इसकी जानकारी उसने ग्राम प्रधान, ब्लाक स्तरीय अधिकारी और परिवार वालों को भी दी। ग्राम पंचायत सहायक का 4 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है।
सुप्रीम कोर्ट की विशाखा गाइड लाइन में होगी जांच
जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायती राज अधिकारी अविनाश कुमार को सुप्रीम कोर्ट की विशाखा गाइड लाइन के तहत इसकी जांच कर 6 दिन में रिपोर्ट मांगी है।
इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सदर ब्लॉक के ADO पंचायत को पंचायत सहायक की शिकायत की जांच कर पांच दिन में रिपोर्ट करने का आदेश दिया है।
Updated on:
27 Jan 2023 12:28 pm
Published on:
27 Jan 2023 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
