देवरिया. रात का समय था और सरकारी दफ्तर खुला हुआ था। अब दफ्तर रात को खुला था और विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद थे। कोई खास सरकारी काम ही रहा होगा, या फिर कोई खास... कर्मचारी कार्यालय में ही मुर्गा बना रहे थे, और मेज पर शीशे के गिलास सरक रहे थे और... मौके पर क्या हो रहा था, इसकी कहानी ये सारे खुद ही कह रहे थे। इसी दौरान अचानक वहां जश्न में डूबे लोगों ने कैमरा देखा और वहां से भाग खड़े हुए।