
उत्तर प्रदेश महान संतों की भूमि रहा है। यहां कई महान संतों ने जन्म लिया और विश्व को अपने ज्ञान के प्रकाश से प्रकाशित किया। ऐसे ही एक महान संत हुए ‘देवरहा बाबा’। देवरहा बाबा की ख्याती आज भी देश-विदेश में फैली है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी उनके भक्त हैं।
देवरहा बाबा का जन्म यूपी के देवरिया जिला में हुआ था लेकिन कब ये किसी को नहीं मालूम। उनकी आयु की बात करे तो कुछ लोग उनकी उम्र 900 साल बताते हैं, कुछ 500 साल और कुछ 250 साल। लेकिन यह बात भी सही है कि उन्हें उसी अवस्था में कई पीढ़ियों ने देखा था। बता दें कि भारत के राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद बचपन में अपने पिता के साथ देवरहा बाबा के दर्शन करने गए थे। बाबा ने उन्हें 'बड़े होकर ऊंचे पद पर बैठने' का आशीर्वाद भी दिया था।
राम मंदिर को लेकर की थी भविष्यवाणी
देवरहा बाबा के चमत्कार के तो सैकड़ों किस्से हैं। लेकिन राम मंदिर निर्माण से जुड़ी हुई उनकी भविष्यवाणी सबको हैरान कर देती है। बाबा का एक इंटरव्यू यूट्यूब पर है। जिसमें एक पत्रकार उनसे सवाल कर रहा है। एक सवाल के जवाब में वो पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि 'राम मंदिर अवश्य बनेगा और सबकी सहमति से बनेगा।' ऐसा कहा जाता है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1989 में विश्व हिंदू परिषद को राम मंदिर के शिलान्यास की अनुमति दी। यह इंटरव्यू इसके बाद का ही है।
एक-एक शब्द सच साबित हुए
जून 1990 में देवरहा बाबा ने अपनी देह छोड़ दी। उस समय राम मंदिर का आंदोलन चल रहा था। लेकिन उस समय तक ना आडवाणी की रथ यात्रा हुई थी और विवादित ढांचा भी वैसा ही था। ऐसे में यह भविष्यवाणी सबको हैरान करने वाली थी कि राम मंदिर सबकी सहमति से बनेगा। यह बात स्पष्ट है कि उनका साक्षात्कार 1990 के पहले का होगा।
उनके देहांत के लगभग 30 साल बाद यानी 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया। इस फैसले के प्रति देश में किसी भी वर्ग में कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई बल्कि सहज रूप में इसे स्वीकार कर लिया गया।
इंटरव्यू में किया दावा सच साबित हुआ
जब बाबा ने ये भविष्यवाणी की थी तब किसी को इस बात का अंदाजा बिल्कुल नहीं था कि राम मंदिर का आंदोलन कौन सा रुख लेगा? लेकिन देवरहा बाबा की कही हुई बात सच साबित हुई। 2019 में जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो सभी ने अपनी सहमति दिखाते हुए फैसले का सम्मान किया। अब 22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है।
Published on:
16 Dec 2023 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
