2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika impact: भाजपा कार्यकर्ताओं और लाठी बरसाने वाले थानेदार हुए लाइन हाजिर

साथ ही कल मुख्यमंत्री की सभा के बाद हुए मारपीट पर गौरीबाजार थानेदार पर भी हुई कार्रवाई  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवरिया

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 5 Apr 2018, 1:37 PM IST

UP Police

UP Police

देवरिया. पत्रिका की खबर का आखिरकार असर हो ही गया। नगर निकाय चुनाव में मतगणना के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं को अकारण पीटना और फिर प्रेस गैलरी में घुसकर दो पत्रकारों को निशाना बनाने वाले थानेदार के विरुद्ध कार्रवाई आखिरकार हो ही गई है। साथ ही कल की मुख्यमंत्री की सभा के बाद हुई मारपीट की घटना को पत्रिका द्वारा गम्भीरता से उठाए जाने के बाद एसपी ने सम्बन्धित थाने के थानेदार को भी लाइन हाजिर कर दिया है।


पत्रिका ने दोनों ही घटना को विस्तार से उठाया था। बता दें कि नगर निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान जीआईसी परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के ऊपर लाठीचार्ज के मामले में तत्कालीन सदर कोतवाल राय साहब यादव आरोपों से घिर गए थे । घटना के बाद मचे हो हल्ले के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। लेकिन कुछ समय ही बीता कि अपने रसूख के बल पर आरोपी इंस्पेक्टर ने अपनी बहाली तो कराई ही साथ ही जिले के बड़े थाने में गिने जाने वाले रामपुर कारखाना थाने का प्रभार भी उन्होंने ले लिया। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश था। चन्द रोज पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह के नेतृत्व में इसकी शिकायत जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल से उनके दौरे के दौरान की थी। पत्रिका ने इस खबर को भी प्रकाशित किया था । माना जा रहा है कि प्रभारी मंत्री की पहल पर पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर राय साहब यादव के खिलाफ के खिलाफ लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की है। कोतवाली में तैनात रामनारायण को रामपुर कारखाना की थानेदारी मिली है। साथ ही कल मुख्यमंत्री की सभा के बाद हुई भीषण मारपीट में शिथिलता बरतने के कारण गौरीबाजार के एसओ अनिल सिंह को भी हटा दिया गया है।

इनकी जगह परमात्मा यादव को गौरीबाजार का नया थानेदार बनाया गया है । करीब सप्ताह भर से रिक्त मदनपुर की थानेदारी भीष्मपाल सिंह को मिली है। यहां के थानेदार अजय श्रीवास्तव को एसपी एसपी रोहन पी कनय ने भ्रष्टाचार के आरोप में हटा दिया था। इसके अलावा रुद्रपुर में तैनात शुभनारायण दूबे को सिविल लाइन चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

By-SP Rai