15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

300 फीट गहरी खाई, घोड़ा टॉप भी मौजूद

- सात पर्वतों की श्रृंखला से बनी कांगरिया पर्वत

2 min read
Google source verification

देवास

image

Amit Mandloi

Sep 03, 2018

patrika

patrika



बागली. कांगरिया पर्वत श्रृंखला सात पर्वतों की श्रृंखला है। इसके टॉप पर कंगूरे जैसा दिखाई देता है, इसलिए इसका नाम कांगरिया पर्वत कहा जाता है। यहां पर प्राचीन मंदिर है। वास्तविक मंदिर तो धराशाही हो गया, लेकिन वर्तमान समय में गांव वालों ने मिलकर एक छोटा मंदिर बनाया है। यही समीप में सबसे गहरी खाई गिध्दा खो में आज भी गिद्ध विचरण करते दिखाई देते हैं। विलुप्त प्रजाति के गिद्ध यहां पर देखे जाते हैं।
लगभग 300 फीट गहरी ये खाई है। यहीं पर घोड़ा टॉप नामक स्थान है, जहां पर आज भी पत्थरों पर घोड़े की टॉप बनी हुई है। वास्तव में यह स्थान खतरे से खाली नहीं है, लेकिन संभल कर कई दर्शनार्थी व पर्यटन से जुड़े लोग नीचे उतर जाते हैं।
बारिश में यह झरना कल कल बहता रहता है। यहां पर सागवान वृक्षों के साथ.साथ तेंदुपत्ते अधिक मात्रा में मिलते हैं। सालर,मोयनी, खेर, खमेर सहित कई प्रकार की वनस्पति यहां पर मिलती है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यह पर्वत श्रंृखला बागली वन परिक्षेत्र से होकर इंदौर रालामंडल तक फैली हुई है। गिरगी नदी यहां से निकली हुई है, जिसमें वर्ष भर पानी रहता है। इसी कारण वन्य प्राणी इस नदी के आस.पास आसानी से देखे जा सकते हैं। वन विभाग की चौकी भी बनी हुई है। दो स्थानों पर इस जंगल में अभी भी कई प्रकार के वन्य प्राणी आसानी से देखे जा सकते हैं जिनमें हिरण, लोमड़ी, नीलगाय, खरगोश, सांभर, जंगली आदि की मात्रा अत्यधिक है, कई बार चीता भी देखा गया है।
खातेगांव. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अजनास द्वारा चुनाव अभियान समिति खातेगांव विधानसभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से चुनाव अभियान समिति खातेगांव विधानसभा के प्रभारी हरीश देवलिया उपस्थित थे। सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष व वरिष्ठ जन द्वारा प्रदेश कांग्रेस द्वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश विश्नोई को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके बाद उपस्थित मंडलम एवं सेक्टर के उपस्थित अध्यक्ष व सदस्यों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम होलानी, पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, गणपत पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, जनपद अध्यक्ष डॉक्टर ओम पटेल, प्रदेश कांग्रेस सदस्य बंटू गुर्जर, बलराम, पलक राम भादू, आर गोपाल पटेल ने संबोधित किया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ व चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया