
धूमधाम से हुआ साध्वी अमीपूर्णा का चातुर्मास प्रवेश
देवास. शहर के बड़ा बाजार स्थित प्राचीन श्री आदेश्वर जैन श्वेतांबर मंदिर में मातृहृदया साध्वी अमितगुणा की सुशिष्या साध्वी अमिपूर्णा आदि 9 साध्वी जीका चातुर्मास प्रवेश ठाठ-बाट के साथ संपन्न हुआ। पूज्य साध्वी के चातुर्मास प्रवेश पर गुरु भक्तों के आनंद का कोई पार नहीं था। झूमते-नाचते श्रद्धालुओं का असीम उत्साह देखते ही बनता था। शोभायात्रा में दो घुड़सवार व नवरत्न सागर जैन संस्कारशाला के छोटे-छोटे बच्चे जैन धर्म का ध्वज लहराते हुए चातुर्मास का आगाज कर रहे थे। मालवा के परम उपकारी पूज्य सागर महाराज की छवि बग्घी में सुशोभित थी। प्रवेश यात्रा में देवास का श्री दिगंबर जैन युवा दिव्यघोष बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। बैंड के ऊर्जावान साथी भगवान महावीर के जयकारों के साथ सुंदर प्रस्तुति दे रहे थे। आदेश्वर महिला मंडल ने शोभायात्रा में अपने सिर पर मंगल कलश लेकर व हाथों में अष्टमंगल लेकर गुरुदेव की अगवानी की।
चंद्रप्रभु महिला मंडल अपने हाथों में 14 महा स्वप्नों द्वारा एवं मुनीसुव्रत स्वामी महिला मंडल झांझ-मंजीरे द्वारा गुरुदेव की भक्ति कर रहे थे। स्थानकवासी श्राविका संघ भगवान महावीर के संदेशों के द्वारा प्रवेश यात्रा की शोभा बढ़ा रहा था। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष वर्ग पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर साध्वी का स्वागत कर रहे थे। संघ की बालिकाएं लेझिम द्वारा नृत्य कर गुरु भक्ति कर रही थी। शोभायात्रा मार्ग में हर चौराहे पर रंगोली बनाकर गुरुदेव का स्वागत किया गया। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई श्री आदेश्वर जैन प्राचीन मंदिर आराधना भवन में पहुंची। यहां पर पूज्य गुरुदेव का मंगल प्रवेश ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ।
धर्मसभा को किया संबोधित
ध र्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वी अमीदर्शाश्रीजी ने चातुर्मास का महत्व बताते हुए कहा कि वर्षावास के इन चार महीनों में हमें सतत गुरुवाणी सुनने शुभ अवसर मिलता है। इसीलिए हमें भगवान महावीर की वाणी रूपी बरसात से अपनी आत्मा का ङ्क्षसचन कर उसमें सम्यग दर्शन रूपी वृक्ष का रोपण करना है। एक पवित्र व्यक्ति की दिव्य औरा पूरे विश्व का कल्याण कर सकती है फिर यहां तो नौ-नौ ज्ञानी, ध्यानी, त्यागी, तपस्वी साध्वीजी का सानिध्य 4 महीनों के लिए मिल रहा है। धर्म सभा में संगीतकारों ने गुरु भक्ति की रमघट जमाई। रविवार को मुक पशुओं की आत्म शांति, समाधि के लिए, जन जन में करुणा एवं जीवदया का संदेश देने के लिए सामूहिक रूप से विशेष तपस्या आयम्बिल का आयोजन आदेश्वर मंदिर आराधना भवन में होगा। इसका लाभ मनीषा प्रमोद कुमार बाफना ने लिया। आगामी चातुर्मास चतुर्दशी से प्रतिदिन पूज्य साध्वी जी के प्रवचन प्रात: 9 बजे से श्री आदेश्वर मंदिर आराधना भवन में होंगे।
Published on:
10 Jul 2022 05:43 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
