16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों के सिर पर खतरा, लैब निर्माण से भवन की छत का गिरने लगा प्लास्टर

ट्रामा सेंटर में स्थित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र की छत का प्लास्टर गिरने लगा, ऊपर किया जा रहा है लैब का निर्माण, कुछ समय पहले ही हुआ है केंद्र का भी निर्माण

2 min read
Google source verification
बच्चों के सिर पर खतरा, लैब निर्माण से भवन की छत का गिरने लगा प्लास्टर

बच्चों के सिर पर खतरा, लैब निर्माण से भवन की छत का गिरने लगा प्लास्टर

देवास. जिला अस्पताल में इन दिनों कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। नए भवनों के साथ ही ट्रामा सेंटर के ऊपर एक आधुनिक लैब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अब इस निर्माण कार्य से बच्चों के लिए खतरा पैदा होने लगा है। ट्रामा सेंटर के ऊपरी हिस्से में डीईआइसी यानी जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र का संचालन होता है। ऊपरी हिस्से में लैब निर्माण कार्य के दौरान डीईआइसी की छत का प्लास्टर गिर रहा है। बाथरूम और दरवाजों की हालत खराब हो रही है। केंद्र के अंदर कक्ष के अलावा मुख्य गेट पर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर चुका है। राहत की बात रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

डर इसलिए कि बच्चे सुन भी नहीं सकते

डीईआइसी यानी जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच व इलाज किया जाता है। साथ ही दिव्यांगों सहित अन्य जरूरतमंद बच्चों को भी रखकर इलाज दिया जाता है। इलाज के लिए मानसिक रूप से पीडि़त बच्चों के साथ ही ऐसे बच्चे भी आते हैं तो बोल-सुन नहीं सकते हैं। इसलिए हादसे का शिकार होने का ज्यादा डर रहता है।

हैंडओवर नहीं हुआ है भवन

प्लास्टर गिरने से केंद्र के भवन की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। केंद्र का निर्माण भी कुछ ही समय पूर्व हुआ है। बताया जा रहा है कि भवन हैंडओवर भी नहीं हुआ है। उससे पहले ही यह हाल है। हालांकि इसको लेकर स्पष्टता नहीं हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं।

छत उखाडऩे से गिर रहा प्लास्टर

केंद्र के ऊपर लैब को लेकर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए छत के ऊपरी हिस्से को उखाड़ा जा रहा है। इसके लिए मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। इसके कंपन्न होने के साथ ही प्लास्टर गिरता है। ज्यादा कंपन और काम होने से बच्चों का रखरखाव भी प्रभावित हो रहा है।

रात में कर रहे कार्य

केंद्र की छत का प्लास्टर गिरने की घटना के बाद अब अस्पताल प्रबंधन के निर्देश पर दिन में छत पर काम करना बंद दिया है। शाम और रात के साथ अवकाश दिनों में छत पर कार्य किया जा रहा है।

हाईटेक लैब के लिए काम हो रहा है। ग्राइंडर चलाने से कंपन की वजह से प्लास्टर गिर जाता है। अभी शाम व रात में कार्य किया जा रहा है। कुछ ही काम बाकी है। आगे दिक्कत नहीं आएगी। हमने भोपाल जानकारी भेजी है।

-डॉ एमपी शर्मा, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल