29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंदपुरा के जंगल में मिला था युवक का शव, 50 दिन के बाद हत्या का केस दर्ज

-हरणगांव थाना क्षेत्र का मामला, सिर पर वार करने से गई थी जान, अभी तक नहीं हो सकी मृतक की पहचान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Satyendra Singh Rathore

•

Updated: 21 Aug 2023, 1:24 PM IST

चंदपुरा के जंगल में मिला था युवक का शव, 50 दिन के बाद हत्या का केस दर्ज

चंदपुरा के जंगल में मिला था युवक का शव, 50 दिन के बाद हत्या का केस दर्ज

देवास. जिले के दूरस्थ अंचल के हरणगांव थाना क्षेत्र के चंदपुरा के जंगल में करीब 50 दिन पहले कीड़े पड़ चुकी हालत में एक युवक का शव मिला था। इतनी लंबी अवधि में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी लेकिन अब जाकर इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। हत्या की वजह सिर पर किसी वस्तु से वार करना डिटेल पीएम रिपोर्ट में सामने आया है।

1 जुलाई 2023 को चंदपुरा के जंगल में करीब 40-45 साल के युवक का शव पड़ा होने की सूचना के बाद हरणगांव पुलिस मौके पर पहुंची थी। तत्कालीन थाना प्रभारी एसआई रमनदीप हुंदल ने मौका मुआयना कर पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू की थी। मौके पर जिला वैज्ञानिक अधिकारी एफएसएल यूनिट आरसी भाटी भी पहुंचे थे और जांच की थी। बाद में पहचान नहीं होने व शव की स्थिति बिगडऩे के कारण उसे जमीन में दफना दिया गया था। तब से पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में लगी थी लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। बाद में विस्तृत पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शनिवार रात को पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया पीएम रिपोर्ट में सिर में वार करने से मौत होने का उल्लेख है, मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

महिला, किन्नर के हुलिए वाले युवक की हत्या भी पुलिस के लिए पहेली

शहर के बीएनपी व सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला व किन्नर के हुलिए वाले युवक की हत्या के मामले पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं। भोपाल रोड पर जामगोद मेंं 23 जुलाई 2023 को महिला का शव मिला था जिसकी हत्या कीचड़ में चेहरा डुबोकर व पेट में चाकू मारकर की गई थी। बीएनपी पुलिस अब तक महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई है। वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र में करीब पौने दो साल पहले किन्नर के हुलिए वाले युवक की हत्या उज्जैन रोड रेलवे क्रॉसिंग व रेलवे स्टेशन के बीच पत्थर से सिर पर वार करके की गई थी, इसमें भी मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।