29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO NEWS… दर्जनों युवतियों-महिलाओं के फोटो न्यूड फोटो से जोडक़र ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, 25 से ज्यादा आईडी चलाता था

-कोतवाली पुलिस ने बरोठा के नापाखेड़ी गांव से दबोचा, पिछले दिनों खारी बावड़ी देवास निवासी पीडि़ता ने दर्ज करवाई थी शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Satyendra Singh Rathore

•

Updated: 1 Sep 2023, 1:44 PM IST

दर्जनों युवतियों-महिलाओं के फोटो न्यूड फोटो से जोडक़र ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, 25 से ज्यादा आईडी चलाता था

दर्जनों युवतियों-महिलाओं के फोटो न्यूड फोटो से जोडक़र ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, 25 से ज्यादा आईडी चलाता था

देवास. इंस्टाग्राम पर अलग-अलग नाम से आईडी बनाकर युवतियों व महिलाओं की फोटो से छेड़छाड़ कर गंदे फोटो बनाकर उनको वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी बरोठा क्षेत्र के गांव नापाखेड़ी कर रहने वाला है। पिछले दिनों इसके खिलाफ खारी बावड़ी देवास निवासी विवाहिता की तरफ से प्रकरण धारा 384, आईटी एक्ट के तहत दर्ज करवाया गया था। उस समय देवास हॉटिक नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट होना पाया गया था। इस मामले को लेकर देवास विधायक गायत्रीराजे पवार शुक्रवार को कोतवाली देवास पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। विधायक ने कहा उनके पास कई बालिकाओं व महिलाओं की ओर से शिकायत मिली थी, हमने पुलिस को त्वरित कार्रवाई के लिए कहा था। पुलिस से यह भी कहा है पीडि़त 40 महिलाओं, युवतियों के बारे में गोपनीयता बनी रहे, उनके नाम व पहचान कहीं बाहर न आए।
25 से ज्यादा आईडी मिली आरोपी की
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीरसिंह भदौरिया ने बताया आरोपी का नाम अभिषेक निवासी नापाखेड़ी है। प्रारंभिक जांच में उसकी 25 से अधिक आईडी होना पाया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उधर पुलिस सूत्रों की मानें तो पूरे मामले में और आरोपियों के शामिल होने की आशंका है। मामले में प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस की साइबर सेल सक्रिय थी, वहीं सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर रख रही थी।
कई महिलाओं से वसूल चुका है राशि
पुलिस सूत्रों के अनुसार गंदे फोटो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए आरोपी द्वारा कई महिलाओं व युवतियों से मोटी राशि वसूली जा चुकी है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं की है। जांच आगे बढऩे पर इस बिंदु पर कुछ कहा जा सकता है। यह बात भी सामने आई है कि सामाजिक बदनामी के डर से कई पीडि़ता खुलकर सामने नहीं आई हैं, आरोपी के पकड़ाने के बाद और पीडि़ताओं की संख्या बढ़ सकती है।