29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवास में दो दर्दनाक हादसे: महिला को ट्रक ने कुचला, अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत

-एबी रोड पर बीएनपी थाना क्षेत्र, औद्योगिक थाना क्षेत्र की घटनाएं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Satyendra Singh Rathore

•

Updated: 3 Sep 2023, 12:50 PM IST

देवास में दो दर्दनाक हादसे: महिला को ट्रक ने कुचला, अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत

देवास में दो दर्दनाक हादसे: महिला को ट्रक ने कुचला, अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत

देवास. त्यौहारी सीजन व चुनावी चहल-पहल के बीच बढ़े यातायात के दबाव में रोजाना शहर से लेकर अंचल तक सडक़ हादसे हो रहे हैं। एबी रोड, भोपाल रोड, इंदौर-बैतूल हाइवे सहित कई आंतरित मार्गों पर हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एबी रोड पर दो दर्दनाक सडक़ हादसे हुए जिनमें एक महिला को ट्रक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए कुचल दिया, वहीं एक अन्य हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच साल के बालक की मौत हो गई। बीएनपी व औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
बीएनपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मक्सी बायपास रोड पर सिद्धिविनायक रेस्टोरेंट के सामने शनिवार को ट्रक (आरजे11जीबी8128) के चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। असंतुलित होकर बाइक से नीचे गिरी रीना पंवार निवासी गौरीनगर इंदौर को ट्रक ने कुचल दिया जिससे मौके पर मौत हो गई। वहीं महिला का बेटा पवन व एक अन्य घायल हो गए। जिला अस्पताल में पीएम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ 304 ए सहित 279, 337 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
ई रिक्शा से जा रहे बालक की मौत, तीन घायल
उधर एक अन्य हादसा शनिवार रात को मधुमिलन चौराहा क्षेत्र में हुआ। यहां ई रिक्शा को किसी अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी जिसमें यश नाम के बालक की मौत हो गई जबकि आशीष पथरोड़, आनंद मेवाती, आरती घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई रिक्शा में कुछ अन्य लोग भी सवार थे, वो बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि ई रिक्शा को कार से टक्कर लगी थी। औद्योगिक पुलिस मामले की जांच कर रही है।