29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा 25 अगस्त को… 59 जनशिक्षा केंद्रों पर 18 हजार से ज्यादा विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

-ओएमआर शीट पर पेपर देंगे कक्षा दूसरी से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थी, दूसरी से पांचवीं तक 60, छठी से आठवीं तक के लिए रहेंगे 130 प्रश्न
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Satyendra Singh Rathore

•

Updated: 23 Aug 2023, 1:38 PM IST

ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा 25 अगस्त को... 59 जनशिक्षा केंद्रों पर 18 हजार से ज्यादा विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा 25 अगस्त को... 59 जनशिक्षा केंद्रों पर 18 हजार से ज्यादा विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

देवास. विद्यार्थियों में छोटी कक्षाओं से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि बढ़ाने, परीक्षा की प्रक्रिया से अवगत कराने की समझ विकसित करने के लिए कराई जाने वाली शिक्षण सत्र 2023-24 की ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा 25 अगस्त को होगी। इसके लिए पूरे जिले के 59 जनशिक्षा केंद्रों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। यहां करीब 18 हजार से अधिक कक्षा दूसरी से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थी परीक्षा में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण मे हैं। गोपनीय सामग्री विकासखंडवार तैयार कर ली गई जिसका वितरण परीक्षा के पहले किया जाएगा। कक्षा दूसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का समय दोपहर 12 से 2 बजे तक जबकि छठी से आठवीं तक वालों के लिए समय दोपहर 12 से 3 बजे तक रहेगा। दूसरी से पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए 60 प्रश्न, छठी से आठवीं तक 130 प्रश्न रहेंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर करवाई जाएगी। प्रवेश पत्रों का वितरण संबंधित स्कूलों द्वारा किया जा रहा है।

किस कक्षा मेंं कौन से विषय परीक्षा में शामिल

जिला शिक्षा केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा के तहत कक्षा दूसरी, तीसरी में अंग्रेजी, हिंदी, गणित विषय रहेंगे। कक्षा चौथी व पांचवीं में अंग्रेजी, हिंदी, गणित व पर्यावरण विषय जबकि कक्षा छठी से आठवीं में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, व प्रश्न मंच शामिल रहेंगे।

हर जनशिक्षा केंद्र से एक विषय में चार का चयन

एपीसी विकास महाजन ने बताया ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा का यह पहला चरण जनशिक्षा केंद्र स्तर पर है। हर जनशिक्षा केंद्र से एक-एक विषय में 4-4 विद्यार्थियोंं का चयन होगा। ये सभी जिलास्तर की परीक्षा में शामिल होंगे। यहां होने वाली परीक्षा में हर विषय से तीन प्रथम, द्वितीय, तृतीय चयनित होंगे। इसके बाद राज्य स्तर का शेड्यूल तय होगा।

किस विकासखंड से कितने विद्यार्थी होंगे शामिल

विकासखंड शामिल होने वाले विद्यार्थी

बागली 4594

देवास 3363

कन्नौद 3754

खातेगांव 2797

सोनकच्छ 2243

टोंकखुर्द 1492

योग 18243

वर्जन

बच्चों की परीक्षा की तैयारी के लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई। स्कूलों में विशेष कक्षाएं भी लगाई जा रही हैं। परीक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया है।

-पी.के. जैन, डीपीसी देवास।