
कंप्यूटर, यूपीएस के बाद अब परीक्षा केंद्रों को मिलेगी फोटोकॉपी मशीन, प्रिंट भी निकाल सकेंगेे
देवास. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा अपने परीक्षा केंद्रों को विभिन्न प्रकार के संसाधन उपलब्ध करवाकर हाइटेक बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं व अन्य कक्षाओं से जुड़े कामकाज को व्यवस्थित तरीके से किया जा सके। इसी कड़ी में पिछले दिनों समन्वयक संस्था उत्कृष्ट विद्यालय देवास से कंप्यूटर व यूपीएस का वितरण किया गया था। इसके बाद अब मंडल द्वारा 91 परीक्षा केंद्रों के लिए फोटोकॉपी मशीन भेजी गई है, इसका वितरण भी शुरू कर दिया गया है। खास बात यह है कि इस मशीन से प्रिंट भी निकाले जा सकेंगे। मशीन को परीक्षा केंद्रों में इंस्टॉल करने के लिए आगामी दिनों में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा इंंजीनियर भी भेजे जाएंगे।
करीब 60 केंद्रों को किया जा चुका वितरण
उत्कृष्ट विद्यालय देवास से मिली जानकारी के अनुसार देवास, टोंकखुर्द, सोनकच्छ विकासखंड के करीब 60परीक्षा केंद्रों को फोटोकॉपी मशीन का वितरण किया जा चुका है।
कई केंद्र अभी तक नहीं ले गए कंप्यूटर सेट
उधर सामग्री ले जाने में कई परीक्षा केंद्रों के जिम्मेदारों की ढीलपोल भी दिख रही है। करीब दर्जनभर परीक्षा केंद्र अभी तक कंप्यूटर सेट, यूपीएस सूचना देने के बाद भी नहीं ले गए हैं। इनको फिर से संपर्क कर सामग्री ले जाने के लिए कहा जा रहा है।
वर्जन
फोटोकॉपी मशीनों का वितरण किया जा रहा है। जो परीक्षा केंद्र बचे हैं, उनको सूचना देकर बुलवाया गया है। मशीन देने का कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
-सुधीर कुमार सोमानी, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय देवास।
Updated on:
23 Aug 2023, 1:57 PM IST
Published on:
23 Aug 2023, 1:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.