22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टेट एज्युकेशन एचीवमेंट सर्वे… विद्यार्थी दो महीने तक हर सप्ताह हल करेंगे अभ्यास टेस्ट पेपर, सर्वे 3 नवंबर को

कक्षा तीसरी, पांचवीं, आठवीं व दसवीं के विद्यार्थी होंगे शामिल, चयनित स्कूलों की सूची अक्टूबर में जारी होने की संभावना

2 min read
Google source verification
स्टेट एज्युकेशन एचीवमेंट सर्वे... विद्यार्थी दो महीने तक हर सप्ताह हल करेंगे अभ्यास टेस्ट पेपर, सर्वे 3 नवंबर को

स्टेट एज्युकेशन एचीवमेंट सर्वे... विद्यार्थी दो महीने तक हर सप्ताह हल करेंगे अभ्यास टेस्ट पेपर, सर्वे 3 नवंबर को

देवास. शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए हर तीन साल में किया जाने वाला स्टेट एज्युकेशन एचीवमेंट सर्वे (एसइएएस) इस साल 3 नवंबर को होने जा रहा है। इसके पहले स्कूलों में तैयारी शुरू हो गई है। इस सर्वे में कक्षा तीसरी, पांचवीं, आठवीं व दसवीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। इनको दो माह से भी अधिक समय तक अभ्यास टेस्ट पेपर हल करवाए जाएंगे। साप्ताहिक अंतराल में होने वाले यह अभ्यास टेस्ट पेपर सभी स्कूलों में पहुंचाए जा रहे हैं, हालांकि सर्वे में कितने स्कूल शामिल किए जाएंगे, इसका पता अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में चयनित सूची आने के बाद ही पता चल सकेगा।
किस कक्षा के लिए कौन से विषय शामिल
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा तीन व पांच के लिए हिंदी, गणित, पर्यावरण अध्यययन, आठवीं के लिए हिंदी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान, दसवीं के लिए अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामजिक विज्ञान सहित आधुनिक आधुनिक भारतीय भाषाएं विषय शामिल रहेंगें।
शासकीय के साथ ही अशासकीय स्कूलों में भी तैयारी
उक्त सर्वे को लेकर राज्य शिक्षा केंद्र से अभ्यास टेस्ट पेपर उपलब्ध करवाए जाएंगे जिन्हें शासकीय सहित अशासकीय स्कूलों में भी हल करवाया जाएगा। सर्वे के लिए सेम्पल शालाओं का चयन शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार व एनसीईआरटी के द्वारा किया जाएण्गा। सर्वे के कुछ दिन पहले चयनित स्कूलों की सूची मिलेगी।
परिणाम के आधार पर शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रमों की समीक्षा
सर्वे परिणाम के आधार पर शिक्षा के गुणवत्ता सुधार के लिए संचािलत कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी और सुधार के लिए नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे। इस प्रकार प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर यह सर्वे लर्निंग आउटकम की वास्तविक स्थिति को जानने का महत्वपूर्ण टूल रहेगा। भारत शासन द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता पर लिया गया है।
वर्जन
सर्वे को लेकर वरिष्ठ कार्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार जिले में काम किया जा रहा है। संबंधित कक्षाओं में अभ्यास टेस्ट पेपर हल करवाए जा रहे हैं।
-एच.एल. खुशाल, डीईओ देवास।

तैयारी के लिए इनको सौंपी गई जिम्मेदारी
-नोडल अधिकारी डीईओ रहेंंगे।
-एपीसी एकेडमिक अथवा डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता को-आर्डिनेटर होंगे।
-ब्लॉक को-आर्डिनेटर की जिम्मेदारी संबंधित 6 ब्लॉकों के बीआरसी की होगी।
-59 जनशिक्षा केंंद्र से एक-एक शिक्षक का चयन होगा जो क्लस्टर को-ऑर्डिनेटर के रूप में काम संभालेंगे।
-डीपीसी व डाइट कॉलेज प्राचार्य को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

कुल 9 साप्ताहिक अभ्यास पेपर, तीन मॉक टेस्ट प्रस्तावित
एपीसी विकास महाजन ने बताया उक्त सर्वे को लेकर गतिविधि कैलेंडर जारी हुआ है। इसके तहत 25 अक्टूबर तक कुल 9 साप्ताहिक अभ्यास पेपर हल करना प्रस्तावित है। वहीं 26, 30 अक्टूबर व 1 नवंबर को मॉक टेस्ट करवाए जाएंगे। सर्वे सामान्यत: हर 3 साल में होता है। इसके बाद नेशनल एचीवमेंट सर्वे करवाया जाता है, जो अगले साल प्रस्तावित है।