
योग का संदेश देने व आरोग्य केंद्र की कामना को लेकर दौड़कर जाएंगे अयोध्या
आदर्श ठाकुर, देवास।
योग के प्रति लोगों में जागरूकता लाने व देवास में आरोग्य केंद्र की कामना को लेकर शहर के योगगुरु राजेश बैरागी ने एक नई पहल की है। योगगुरु बैरागी देवास से अयोध्या तक दौड़कर जाएंगे। इसकी शुरुआत 8 मार्च के आसपास होगी और रामनवमी पर अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। उन्होंने प्रतिदिन 50 किमी दौड़ने का लक्ष्य तय किया है। दौड़कर वे युवाओं को प्रतिदिन दौड़ने व योग करने के लिए प्रेरित करेंगे। योगगुरु के साथ उनके दिव्य योग संस्थान के सदस्य भी जाएंगे जो वाहनों में सवार रहेंगे। प्रतिदिन जहां भी विश्राम होगा वहां शाम को रामायण पर प्रवचन होंगे।
छिंद वाले बाबा से मिली प्रेरणा
उल्लेखनीय है कि योगगुरु बैरागी शहर में योग प्रशिक्षण देने के लिए दिव्य योग संस्थान का संचालन करते हैं। उनके यहां कई शहरवासी प्रतिदिन योग करने पहुंचते हैं। योगगुरु बैरागी ने बताया हम देवास में आरोग्य केंद्र बनाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि देवास का नाम ऊंचाई पर जाए। केंद्र पर विश्व के लोग आ सके। पिछले दिनों छिंद वाले बाबा के दर्शन के लिए गए थे। वहां से प्रेरणा मिली कि आरोग्य केंद्र का कार्य रामजी कराएंगे। इसकी कामना के लिए देवास से अयोध्या तक दौड़कर जाने और रामलला के दर्शन करने का विचार किया। इसके बाद इस विचार को संस्थान के सदस्यों से साझा किया। इस पर सभी ने सहमति दी। इसके बाद 8 मार्च के आसपास दौड़ शुरू करने का निर्णय लिया। दौड़ को अयोध्या योगिक महादौड़ नाम दिया गया है।
युवाओं को देंगे संदेश
योगगुरु बैरागी ने बताया 8 मार्च के आसपास महादौड़ प्रारंभ कर रामनवमी या उसके आसपास अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। रामजी से कामना करेंगे कि आरोग्य केंद्र देवास में ही बनें। वहीं दौड़ का उद्देश्य है कि 50 किलोमीटर वही दौड़ सकता है जो योग करता है। इसी के कारण सामर्थ्य आता है। आज युवाओं को सेना में जाने या खेलों में दौड़ना पड़ता है। इस महादौड़ से युवाओं को योग के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जहां रुकेंगे वहां योग व प्रवचन होंगे
महादौड़ में योगगुरु के साथ उनके संस्थान के सदस्य भी जाएंगे जो वाहनों में सवार रहेंगे। बैरागी ने बताया अभी तक 20 लोग महादौड़ से जुड़ गए हैं। महादौड़ के दौरान प्रतिदिन सुबह तीन बजे से दौड़ना शुरू करेंगे। इसके बाद सुबह 7 से 8 बजे तक योग करेंगे। इसके बाद पुन: दौड़ना शुरू करेंगे। करीब 50 किमी दौड़ पूरी होने पर विश्राम किया जाएगा। जहां भी रुकेंगे वहां शाम को रामायण पर प्रवचन देंगे।
Published on:
18 Feb 2023 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
