
हाथ से मिले हाथ, श्रमदान ने दिया बावड़ी को नया रूप
देवास। पत्रिका के अमृतं जलम अभियान के तहत रविवार को शहर के विभिन्न वर्ग के लोगों ने हटेसिंह गोयल काॅलोनी की स्थित ऐतिहासिक बावड़ी की साफ-सफाई की। फावड़े-तगारी से कचरा समेटा व कतारबद्ध होकर बावड़ी से बाहर पहुंचाया। सुबह 7.30 से 9 बजे तक सभी ने जमकर पसीना बहाया और बावड़ी को चकाचक किया। बावड़ी से निकला कचरा पहले बावड़ी के पास जमा किया गया। इसके बाद नगर निगम की जेसीबी से कचरा ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ट्रेंचिंग्र ग्राउंड पहुंचाया गया। अभियान में युवा, खिलाड़ी, बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि, रहवासी सहित विभिन्न संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए। नगर निगम आयुक्त के निर्देश क्षेत्र के दरोगा व कर्मचारियों ने तगारी-फावड़ा, मास्क व ग्लब्स के इंतजाम किए।
भारत माता की जय के नारे लगाए
बावड़ी की सफाई के दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। जनप्रतिनिधियों, संस्था सदस्यों व खिलाडि़यों ने मिलकर श्रमदान करते हुए पसीना बहाया। देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, नगर निगम सभापति रवि जैन, नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार, क्षेत्रीय पार्षद आलोक साहू, दिग्विजयसिंह झाला, एथेलेटिक्स एसोसिएशन के अनिल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज वर्मा, अंतरराष्ट्रीय साॅफ्टबॉल खिलाड़ी देविका चौधरी, नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिलसिंह बैस, सुनीलसिंह ठाकुर, सुभाष वर्मा, सुरेश चौधरी, विनोदसिंह गौड़, एक्स सर्विस मैन वेलफेयर सोसायटी दिनेशसिंह चौहान, कैप्टन रामभाऊ पटेल, हवलदार सुनील कुमार, हिन्द फौज के जितेंद्र गोस्वामी, स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसेडर अमितराव पवार, संजय जोशी, नरेंद्र माली, शकील पठान, जितेंद्र मारू, जीतू रघुवंशी, ओपी जगावत सहित अन्य खिलाड़ी व संस्थाओं के सदस्य मौजूद थे।
बावड़ी को देंगे नया स्वरूप
मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने भी बावड़ी को सहेजने के लिए चर्चा की। भाजपा जिलाध्यक्ष खंडेलवाल व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजानी ने पार्षद साहू से बावड़ी के जीर्णोद्धार के बारे में जानकारी ली। पार्षद साहू ने बताया बगीचे के निर्माण के साथ ही बावड़ी का सहेजने का कार्य भी किया जाएगा। गाद निकालकर बावड़ी पर जाली लगाई जाएगी ताकि लोग कचरा न फेंके।
योजना के तहत सभी बावडि़यों को सहेजेंगे
नगर निगम सभापति जैन ने कहा कि जल-जीवन मिशन के तहत पिछले दिनों हुई बैठक में बावडि़यों को सहेजने को लेकर भी चर्चा हुई है। हेरिटेज स्कीम के तहत शहर की प्राचीन बावडि़यों को नया स्वरूप प्रदान किया जाएगा। यह कार्य बारिश से पहले करने का प्रयास करेंगे ताकि बावडि़याें में पानी एकत्रित हो सके।
Published on:
15 May 2023 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
