29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

76 छात्र, 85 छात्राओं को मिली स्कूटी…पानी पताशे का ठेला लगाने वाले के यहां साइकिल तक नहीं, बेटे को स्कूटी मिली तो खुशी का नहीं रहा ठिकाना

-जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ मुख्य कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने स्वागत कर सौंपे वाहन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Satyendra Singh Rathore

•

Updated: 25 Aug 2023, 6:11 PM IST

76 छात्र, 85 छात्राओं को मिली स्कूटी...पानी पताशे का ठेला लगाने वाले के यहां साइकिल तक नहीं, बेटे को स्कूटी मिली तो खुशी का नहीं रहा ठिकाना

76 छात्र, 85 छात्राओं को मिली स्कूटी...पानी पताशे का ठेला लगाने वाले के यहां साइकिल तक नहीं, बेटे को स्कूटी मिली तो खुशी का नहीं रहा ठिकाना

देवास. सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करते हुए सत्र 2022-23 में कक्षा बारहवीं में स्कूल स्तर पर सर्वोच्च अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार स्कूटी वितरण बुधवार को किया गया। पूरे जिले में 76 छात्र व 85 छात्राओं को वाहनों का वितरण किया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय हॉल में हुआ। यहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों की उपस्थिति में स्वागत कर देवास विकासखंड के 41 विद्यार्थियोंं को वाहन सौंपे गए, इस दौरान सीएम शिवराजसिंह चौहान के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने के इंतजाम भी किए गए।

स्कूटी पाने वालों में शहर के नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-1 का अजय कटारे भी शामिल है जिसके पिता देवी सिंह पानी पताशे का ठेला लगाते हैं। आनंद ने विषम परिस्थितियों में पढ़ाई करते हुए साइंस संकाय में 76 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। आनंद के परिवार में साइकिल तक नहीं है। जब उसे स्कूटी मिली तो मौके पर मौजूद पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया हम मूल रूप ग्वालियर के समीप हस्तिनापुर गांव के रहने वाले हैं। देवास में बड़ा बाजार में किराए के मकान में रहते हैं। आनंद पढऩे में होशियार है, इसे देखते हुए स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पढ़ाई में उसको किताबें आदि देकर मदद की। आनंद पढ़ाई करने के साथ ही पानी पताशे बनवाने में भी सहयोग करता था। उसकी एक बड़ी बहन, छोटा भाई व मां परिवार में है। आनंद आवासनगर स्थित एक निजी कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है।

किसान की बेटी बनना चाहती है एसडीएम

आगरोद स्कूल की अंतिमबाला ने कला संकाय में 75 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया था। उसे भी स्कूटी मिली तो खुशी चेहरे पर साफ नजर आई। अंतिम बाला कवड़ी गांव की निवासी है, उसके पिता रामरतन किसान हैं। अंतिमबाला एसडीएम बनना चाहती है, इसके लिए वो तैयारी कर रही है। मौके पर मौजूद पिता ने कहा वो बेटी आगे की पढ़ाई के लिए पूरा सहयोग कर रहे हैं।

किसान की बेटी डॉक्टर बनने के लिए कर रही नीट की तैयारी

टिगरियागोगा स्कूल से विज्ञान संकाय से 86 प्रतिशत अंक लाकर स्कूटी की पात्रता पाने वाली वेदिका के पिता शेखर पटेल किसान हैं। वेदिका एमबीबीएस डॉक्टर बनना चाहती है, वो नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है, हालांकि ऑफलाइन कक्षा मेंं खर्च अधिक होने के कारण ऑनलाइन कक्षाएं कर रही है।

विधायक सहित अन्य वक्ताओं ने किया संबोधित

उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम मेंं विधायक गायत्रीराजे पवार ने कहा प्रदेश को शिक्षित और विकसित बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश में 20 साल में बहुत बदलाव हुआ है। बच्चों को स्कूल में 12वीं में प्रथम आने पर प्रदेश सरकार द्वारा स्कूटी दी जा रही है, जिससे उनकी आगे की पढाई में सुविधा होगी। नगर निगम सभापति रवि जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने भी संबोधित किया। जिपं अध्यक्ष लीला अटारिया, जपं अध्यक्ष रामकला पटेल, भरत चौधरी, संजय दायमा, सीईओ जिपं हिमांशु प्रजापति उपस्थित रहे। संचालन बीईओ देवास अजय सोलंकी ने किया एवं आभार प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय सुधीर सोमानी ने माना।