15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भक्त से रक्त तक की थीम पर होगा आयोजन

कोयंबटूर के आदियोगी की सुंदर प्रतिकृति सजाई, शहर में सबसे बडी झांकी संस्था सिद्धी विनायक द्वारा सयाजी गेट पर सजाई जाती है

2 min read
Google source verification

देवास

image

Amit Mandloi

Sep 13, 2018

dewas

dewas

देवास. संस्था सिद्धि विनायक हर वर्ष कुछ नया सामाजिक सरोकार लेकर भगवान श्रीगणेश की स्थापना करती है। इस बार का विषय भक्त से रक्त तक नाम दिया गया है। साथ कोयंबटूर में स्थापित भगवान आदियोगी वैसे ही प्रतिमा बाहर के कलाकारों ने बनाई है।

संस्था द्वारा पिछले सात वर्षों से आयोजन किया जा रहा है। आयोजन करने वाली टीम में 200 लोग शामिल है। ये लोग नगर के संभ्रात परिवारों से है, जिसके चलते कहीं से भी चंदा उगाही नहीं करते हुए। आपस में लाखों रुपए जमा करके शानदार आयोजन करते है। इस बार भगवान आदियोगी की भव्य प्रतिमा बनाई गई है। जो कोयंबटूर की तर्ज पर है। संयोजक रवि जैन ने बताया कि प्रतिमा जयपुर और ग्वालियर के कलाकारों द्वारा बनाई जा रही है।

पांडाल में रोज हजारों लोग दर्शन करने के लिए आते है, जिनकी सुरक्षा का जिम्मा भी संस्था सिद्धी विनायक के युवाओं पर रहता है। हजारों की भीड होने के बाद भी महिलाओं और युवतियों को कोई भी परेशानी नहीं आती है। साथ ही आरती के लिए बाहर दो बड़ी एलईडी भी लगाई जाती है, जिससे आम श्रद्धालुओं को आरती के दर्शन हो सके। आरती के शुरुआती दौर में आदियोगी से जुडा गीत प्रस्तुत किया जाएगा। हजारों लोग प्रतिदिन दो मिनट एक साथ ओम का उच्चारण करेंगे। इस पांडाल की विशेषता यह है कि भगवान गणेश की स्थापना के प्रथम दिन आरती का लाभ वृद्धाश्रम के वृद्धों को दिया जाता है।

एलईडी पर बताते है सामाजिक सरोकार की शार्ट मूवी

पूरे आयोजन बेहतर संचालन अरविंद त्रिवेदी करते है। पांडाल में लगी बडी-बड़ी एलईडी पर सामाजिक सरोकार से जुडे मुद्दों पर बनी शार्ट फिल्म बनाई जाती है। साहित्यकार अरविंद त्रिवेदी भी ऐसी शार्ट मूवी बनाकर प्रस्तुत करते है। इनमें प्रमुख बेटी बचाओ, बेटी पढाओ सहित सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करती मूवी रहती है।

रक्त दान को देना है बढावा

इस बार की थीम भक्त से रक्त तक है। मानव सेवा को लेकर संस्था सिद्धी विनायक लंबे अरसे से काम कर रही है। लोगों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है। भगवान श्री गणेश उत्सव के दौरान एक नंबर लांच किया जाएगा, जिस पर मिस काल देने पर उधर से फोन करके आपके रक्त की जानकारी ले ली जाएगी। हम विशेष उन निगेटव रक्तदाताओं पर विशेष ध्यान देते है। कई बार निगेटिव ब्लड नहीं मिलने से मरीज की जान पर बन आती है।

रवि जैन,संयोजक

patrika IMAGE CREDIT: patrika