देवास

छह हजार से ज्यादा कर्मचारी कराएंगे मतदान, १५२ बूथों को संभालेंगी महिलाएं

जिले में एक हजार से अधिक पार्टियां बनाई हैं

less than 1 minute read
Nov 15, 2023
छह हजार से ज्यादा कर्मचारी कराएंगे मतदान, १५२ बूथों को संभालेंगी महिलाएं

देवास. जिले में 17 नवंबर को होने वाले मतदान में लगभग छह हजार से अधिक कर्मचारी मतदान कराएंगे। पिंक बूथ की कमान महिलाएं संभालेंगी। जिले में एक हजार से अधिक पार्टियां बनाई हैं।

प्रशासन द्वारा मतदान को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। दलों का गठन भी किया जा चुका है। जिले में लगभग छह हजार २४४ कर्मचारियों को मतदान के लिए तैनात किया है।

152 बूथ महिलाओं के भरोसे

महिलाएं भी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली हैं। 152 बूथों पर सिर्फ महिला कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। ५१५ बूथों में चार महिला और दो पुरुषों को तैनात किया गया है।

एक पार्टी में चार लोग तैनात

चुनाव के लिए १५६१ पार्टियां बनाई गई हैं। एक पार्टी में चार कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा कोटवार, पुलिस बल भी लगाया जाएगा। ये दल जिले के १४१९ बूथों पर मतदान कराएंगे। इसके अलावा ३७० संवेदनशील मतदान केंद्र और ४५ आदर्श केंद्र बनाए गए हैं।

12 लाख 12 हजार 620 मतदाता

जिले में १२ लाख 12 हजार ६२० मतदाता अपने नेता को चुनेंगे। इनमें 6 लाख 19 हजार 169 पुरूष, 5 लाख 93 हजार 437 महिला और 14 अन्य मतदाता हैं। जिले में 9268 दिव्यांग मतदाता, 80 वर्ष से अधिक उम्र के 17 हजार 636 मतदाता और 18 से 19 वर्ष के 48 हजार 814 मतदाता हैं।

केंद्रीय विद्यालय से होगा सामग्री का वितरण

जिले में अलग-अलग स्थानों से सामग्री का वितरण होगा। विधानसभा सोनकच्छ में सामग्री वितरण स्थल शासकीय उत्कृष्ट स्कूल ,देवास में केन्द्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस, हाटपीपल्या केन्द्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास, खातेगांव के लिए शासकीय उत्कृष्ट स्कूल खातेगांव और बागली के लिए शासकीय उत्कृष्ट स्कूल बागली को बनाया है। सामग्री प्राप्ति स्थल केन्द्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास को बनाया है। मतगणना जिला मुख्यालय पर केन्द्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास में होगी।

Published on:
15 Nov 2023 12:28 am
Also Read
View All

अगली खबर