सुबह से देर रात तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। उधर व्यवस्थाओं में पुलिस-प्रशासन के अलावा संस्थाओं व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहे। भीड़ के दौरान लाेगों को मंदिर परिसर में एक जगह रुकने नहीं दिया गया। पुलिसकर्मी दर्शन के बाद लगातार श्रद्धालुओं को आगे बढ़ाते रहे। शहर व अंचल सहित इंदौर, उज्जैन, सीहोर, शाजापुर जिले से भी भक्तों ने माता टेकरी पहुंचकर मां के दर्शन किए। भीड़ के चलते माता टेकरी के ऊपरी हिस्से में बनाए गए जिगजैग का उपयोग किया गया। इसी से होकर श्रद्धालु दर्शन के लिए बड़ी माता मंदिर पहुंचे।