8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां सूना पड़ा पोलिंग बूथ, सांसद से खफा वोटर्स ने किया चुनाव का बहिष्कार

मध्य प्रदेश में चौथे और अंतिम चरण के मतदान जारी है। और उधर मतदाताओं की नाराजगी की खबर सामने आ रही है, लोग यहां मतदान नहीं कर रहे हैं..

less than 1 minute read
Google source verification
polling booth

सोनकच्छ विधानसभा के ग्राम भंवरा में सूना पड़ा मतदान केंद्र

मध्य प्रदेश में चौथे और अंतिम चरण के मतदान जारी है। एमपी में आज 13 मई को 8 लोकसभा सीटों पर मतदान किए जा रहे हैं। इस बीच देवास से खबर आ रही है कि वोटर्स यहां मतदान नहीं कर रहे हैं। सोनकच्छ के ग्राम भंवरा में मतदान केंद्र सूना पड़ा है। अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यहां लोग सांसद से नाराज हैं और मतदान करने नहीं पहुंच रहे हैं।

बता दें कि इस बार महेंद्र सिंह सोलंकी देवास शाजापुर से चुनावी मैदान में हैं और बीजेपी की जीत के दावे कर रहे हैं।

देखें क्या बोले सोलंकी

  • बोले चारों तरफ मोदी जी की लहर चल रही है पूरा देश चाहता है कि मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनें और देश की बागडोर संभालें। 2047 से पहले विकसित भारत बनाएं। शक्तिशाली राष्ट्र बनाएं।
  • बोले देवास शाजापुर लोक सभा सीट पर मेरी प्राथमिकता रहेगी कि शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करना, यहां स्वीकृत सिंचाई परियोजनाएं पूरी करवाना, युवाओं, गरीबों, महिलाओं और अन्नदाताओं का विकास हो।
  • पीएम का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है इसलिए अबकी बार 400 पार। नरेंद्र मोदी जी ने जो दावा किया है, वो हवा में नहीं किया है।
  • कहा कि एमपी में 29 में से 29 सीटें भाजपा के हाथ ही आएंगी।
  • सोलंकी ने छिंदवाड़ा में भी ऐतिहासिक रेकॉर्ड के साथ भाजपा की जीत का दावा किया।
  • मंत्री बनने के सवाल पर बोले, भाजपा में कौन क्या बनेगा कोई नहीं जानता।
  • बोले- मैं भाजपा कार्यकर्ता हूं। जो भी आदेश पार्टी से आते हैं उन्हें पूरा करता हूं।

ये भी पढ़ें : उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने डाला अपना वोट, कर दिया बड़ा दावा…