9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूबे शख्स को निकालने में टीआई ने जान गंवाई, वीडियो में देखें खौफनाक नजारा

परिजनों को मिलेंगे 1 करोड़ रुपए, राज्य सरकार ने सम्मान निधि देने की घोषणा की है।  

less than 1 minute read
Google source verification
ti_vaskale.png

डूबे शख्स को निकालने में टीआई ने जान गंवाई

देवास. एमपी के देवास में दर्दनाक हादसा हुआ. यहां के नेमावर क्षेत्र में जामनेर नदी में डूबने से नेमावर टीआई राजाराम वास्कले की मौत हो गई। वे एक शव को निकालने के लिए नदी में कूदे थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। अब उनके परिजनों को राज्य सरकार ने सम्मान निधि देने की घोषणा की है।

जामनेर नदी में एक शव बहता दिखने की सूचना मिलने पर टीआई वास्कले उसे निकालने के लिए मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने शव को पकड़ने के लिए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने शव को पकड़ भी लिया लेकिन तेज बहाव होने से वे भी डूब गए। आसपास मौजूद लोगों और जवानों ने उनको निकाला और अस्पताल ले गए। हरदा के एक निजी अस्पताल में उनको बचाने के काफी प्रयास किए गए लेकिन आखिरकार डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वास्कले मूल रूप से बड़वानी के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी व एक बेटा और बेटी है। वे कुछ दिनों पहले ही बेटी के पिता बने थे। उनकी मौत की खबर लगी तो पत्नी बेसुध सी हो गई। परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। टीआई वास्कले की मौत के बाद राज्य सरकार ने सम्मान निधि देने की घोषणा की है। इसके अंतर्गत उनके परिजनों को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

टीआई राजाराम वास्कले की मौत से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। वे कई सालों से देवास जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पदस्थ थे। नेमावर के पहले वे उदयनगर थाने में थे।