17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब अध्यक्ष ने बताया जीत का मंत्र

जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार ने खातेगांव विधानसभा के तीनों मंडल खातेगांव, कन्नौद, हरणगांव की एक सामूहिक बैठक स्थानीय सामुदायिक भवन में ली

2 min read
Google source verification

देवास

image

Amit Mandloi

Aug 14, 2018

dewas

dewas

खातेगांव. जितेंद्र मौर्य भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार ने खातेगांव विधानसभा के तीनों मंडल खातेगांव, कन्नौद, हरणगांव की एक सामूहिक बैठक स्थानीय सामुदायिक भवन में ली। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का तीनों मंडल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

स्वागत भाषण भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. आरएन यादव ने दिया। इसके पश्चात भाजपा जिला महामंत्री नरेन्द्र चौधरी ने उपस्थित तीनों मंडल व मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की उपस्थिति ली और आगमी 16 अगस्त की तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ता अपने दोपाहिया वाहन लेकर पहुंचे इसके निर्देश दिए। इसके पश्चात विधायक अशीष शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी भाजपा के सिपाही है और आगामी कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव आने वाले है, ऐसे में कुछ मौका परस्त लोग पार्टी का माहौल बिगाडऩे का काम करेंगे। आप सभी इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दे।

उक्त बैठक को जिला संगठन प्रभारी विनोद कावडिय़ा ने भी संबोधित किया। अंत में भाजपा जिला देवास के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की हमारा एक ही लक्ष्य है जिले की पांचों विधानसभा को जितना और यह कार्य आप सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मेहनत से ही संभव होगा।

हमारा लक्ष्य है कि सभी मंडलों में जल्द से जल्द पेज प्रमुख बनाने का काम पूर्ण कर लिया जाए और सभी पोलिंग बूथों पर बैठक आयोजित की जाए। उक्त बठैक में जिला महामंत्री नरेन्द्र चौधरी, जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र राजावत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भरत पटेल, सहकारिता प्रकोष्ठ विलास पटेल, कमन मीणा बाधवा, माया पटेल महिला मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री, अनुराधा जोशी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, संगीता यादव मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, मंडल अध्यक्ष खातेगांव डॉ. आरएन यादव, कन्नौद मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जाट, हरणगांव मंडल अध्यक्ष राजेश मीणा, नपा उपाध्यक्ष दिनेश राबडिया, मंडल महामंत्री अर्जुन पंवार, खुशीलाल राठौर, राजेश जोशी कन्नौद विशेष रूप से उपस्थित थे। अंत में आभार कन्नौद मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जाट ने माना। उक्त जानकारी भाजपा मंडल मिडिया प्रभारी राजेश गोस्वामी ने दी।