भखारा पुलिस ने बताया कि मंगलवार को वार्ड क्रमांक 6 निवासी अगम निषाद (53) वर्ष अपनी बाइक से रायपुर रोड की ओर जा रहा था। इस बीच कुछ काम आ जाने के कारण वापस घर आने सिद्धार्थ चौक से मुड़ रहा था कि, तभी धमतरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार से उसे ठोकर मार दिया। इससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया।