4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मार्निंग वॉक पर निकला युवक हुआ भीषण हादसे शिकार , आईं गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती

Road Accident In Dhamtari : मार्निंग वॉक में निकला एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और आंख के पास गंभीर रूप से चोटेें आई है।

less than 1 minute read
Google source verification
a-young-man-in-the-morning-walk-became-a-victim-of-a-horrific-accident

,a-young-man-in-the-morning-walk-became-a-victim-of-a-horrific-accident

धमतरी. मार्निंग वॉक में निकला एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और आंख के पास गंभीर रूप से चोटेें आई है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि शहर के जोधापुर वार्ड निवासी भारत पांडेय (35) रोज की तरह गुरूवार को सुबह साइकिल से मार्निंग वॉक में निकला था।

यह भी पढें : Chandrayan 3 : CG के इन व्यापारियों के पास है चांद पर जमीन, 17 साल पहले ऐसे हुई थी डील, सुनकर उड़ जाएंगे होश

शहर से टहलते हुए वह गंगरेल बांध पहुंच गया। इसके बाद वह गंगरेल बांध होकर कोटाभर्री की ओर राउंड लगाकर वापस आना चाहता था। इस बीच बांध मार्ग को क्रास कर जैसे ही कोटाभर्री गांव में घुसने नीचे ढलान में पहुंचा, तभी साइकिल अनियंत्रित हो गई। इससे युवक भारत के सिर और आंख के ऊपरी हिस्से में चोटें आई है। पैर फैक्चर हो गया।

यह भी पढें : बड़ी खबर : राज्य में बांधों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए 50 नए पदों का सृजन, जल संसाधन विभाग में मिली अनुशंसा

गांव में मार्निंग वॉक में निकले युवा रवि कुमार और खूबलाल ध्रुव ने तत्काल उसे सम्हाला और 108 एम्बुलेंस को कॉल कर बुलाया। घटना की सूचना घायल भारत के भाई विक्रम पांडेय को भी दी। एम्बुलेंस के पहुंचते ही उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि त्वरित इलाज मिलने से अब उसकी हालत में काफी सुधार आया है।

Story Loader