
Dhamtari road accident : डोमा में मार्निंग वॉक पर निकले अधेड़ को बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। सिर के बल सड़क में गिरने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
Dhamtari road accident : मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोमा निवासी भुनूराम धीवर (50) पिता त्रिलोक राम रविवार को सुबह रोज की तरह मार्निंग वॉक पर निकला था। धमतरी-भखारा मार्ग में वह सुबह टहल रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक क्रमांक सीजी-19 पीक्यू 4024 ने उसे ठोकर मार दिया। इससे भुनूराम सिर के बल सड़क में गिर गया। सिर में गंभीर रूप से चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Dhamtari road accident : सुबह उसी वक्त रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसकी सूचना भखारा पुलिस को दी, जिस पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवाया। बहरहाल, पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ धारा 304-ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
Published on:
20 Nov 2023 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
