16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रैन बसेरा के टेंडर को लेकर भाजपा पार्षदों ने खोला मोर्चा, महापौर ने कहा- नियमानुसार देंगे

रैन बसेरा के टेंडर को लेकर भाजपा पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया हैं। निगम में धरना देकर उन्होंने महापौर से इसके संचालन का कार्य एक महिला समूह को देने की मांग किया, लेकिन उन्होंने दो टूक शब्दों में जवाब दिया कि इसका नियमानुसार टेंडर किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

धमतरी

image

Ashish Gupta

Feb 09, 2022

dhamtari_mayor.jpg

रैन बसेरा के टेंडर को लेकर भाजपा पार्षदों ने खोला मोर्चा, महापौर ने कहा- नियमानुसार देंगे

धमतरी. रैन बसेरा के टेंडर को लेकर भाजपा पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया हैं। निगम में धरना देकर उन्होंने महापौर से इसके संचालन का कार्य एक महिला समूह को देने की मांग किया, लेकिन उन्होंने दो टूक शब्दों में जवाब दिया कि इसका नियमानुसार टेंडर किया जाएगा।

बुधवार को नगर निगम में पूर्वान्ह भाजपा पार्षद बस स्टैंड तथा नेहरू गार्डन स्थित रैन बसेरा को आबंटित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया का विरोध करने लगे। नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा की अगुवाई में भाजपा पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि बेघर गरीबों को आश्रय देने के लिए शासन ने यहां 50-50 लाख रुपए की लागत से शहर में दो जगह पर रैन बसेरा बनाया गया हैं। शासन की ओर से यह योजना शहरीय आजीविका मिशन द्वारा संचालित करना है, लेकिन निगम प्रशासन इसके लिए समिति बनाने के बजाए सीधे टेंडर निकाल दिया हैं।

यही नहीं इसमें अमानत राशि 30 हजार रुपए रखा गया हैं, जो कि बहुत अधिक है। इसके बदले 5 हजार रुपए अमानत राशि रखा जाना चाहिए था। भाजपा पार्षदों ने टेंडर के बजाए एक महिला समूह विशेष को रैन बसेरा का संचालन देने की मांग करने लगे। इसके लिए महापौर पर दबाव भी बनाया गया, लेकिन उन्होंने नियमत: कार्य करने की बात कही। इतना सुनते ही भाजपा पार्षद बिफर गए। इसके बाद सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचकर निगम प्रशासन की शिकायत की।

उन्होंने महिला समूह को रैन बसेरा संचालन करने देने की मांग को लेकर टेंडर को निरस्त करने की मांग की। उनकी बातों को गंभीरता से सुनने के बाद कलेक्टर पीएस एल्मा ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कलेक्ट्रेट पहुंचने वालों में पार्षद राजेन्द्र शर्मा, सुशीला तिवारी, विजय मोटवानी, सरिता असाई, प्रार्ची सोनी, श्यामलाल नेताम,अज्जू देशलहरे, नीलू डागा, कविन्द्र जैन आदि मौजूद रहे।

महापौर विजय देवांगन ने कहा, प्रदर्शनकारी भाजपा पार्षद रैन बसेरा को एक चिन्हित महिला समूह को देने की मांग कर रहे थे, जबकि उस समूह को पहले से ही अर्जुनी गौठान कार्य दिया गया है। समूह को ही देना है तो किसी और समूह को काम करने का मौका दिया जाएगा। अधिकारियों से टेंडर नियमों की जानकारी लेंगे।