बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं और बारहवीं बोर्ड कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। धमतरी में इसके लिए शिवसिंह वर्मा उच्चतर माध्यमिक शाला को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया हैं, जहां मूल्यांकन के लिए 2 सौ से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दसवीं के विज्ञान में त्रुटि के चलते 2 अंक और बारहवीं के अंग्रेजी, रसायन और संस्कृत में 1-1 अंक बोनस दिया जाएगा। यह अंक नतीजे घोषित होने के पहले ही परीक्षार्थियों की अंकसूची में जोड़ दिए जाएंगे।