
प्रेमिका से मिलने मंदसौर से धमतरी आया युवक का मर्डर ( Photo - AI )
Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंदसौर से आए युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार है, इधर आधी रात हुए मर्डर से इलाके में सनससनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। वहीं अवैध संबंध के शक में पति ने युवक की हत्या कर दी।
यह पूरा मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है। यहां के ग्राम बाजार कुर्रीडीह में महिला के पति ने अवैध संबंध के शक में टंगिया मारकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी के रूप में हुई है। बुधवार को शंकर सूर्यवंशी अपनी महिला मित्र से मिलने मंदसौर से धमतरी पहुंचा। रात में वह महिला के घर पर ही था। इसी दौरान महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि आधी रात पत्नी को अनजान युवक के साथ देख पति का गुस्सा बढ़ गया। (Dhamtari Crime News) इसके बाद उसने टंगिया से सूर्यवंशी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवती का शंकर सूर्यवंशी के साथ करीब एक साल से बातचीत चल रहा था। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो युवक ने प्रेमिका से मिलने के लिए धमतरी आया। इस बीच दोनों के प्यार का खुलासा पति के सामने हो गया। वहीं पत्नी को गैर मर्द के साथ खुद का रोक नहीं पाया और युवक की हत्या कर दी।
हमले में युवक बुरी तरह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 39 वर्षीय शंकर सूर्यवंशी के रूप में की गई है।
घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी पति मौके से फरार है। वारदात की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
Updated on:
09 Jul 2026 02:08 pm
Published on:
09 Jul 2026 01:19 pm
