
:10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में फेल छात्रों को दूसरा मौका (photo Patrika)
Board Exam News :10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में पूरक और अनुत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को द्वितीय अवसर प्रदान करने के लिए शासन द्वारा ओपन स्कूल परीक्षा का आयोजन होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई से 8 जुलाई है। अब तक 10 वीं में 220 और 12 वीं में 150 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।
शिक्षण सत्र 2025-26 में 10 वीं में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने 8126 छात्र-छात्राओं का पंजीयन हुआ था, जिसमें से 8103 ने परीक्षा दिलाई। 793 पूरक आए थे। 12 वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 10683 छात्र-छात्राओं का पंजीयन हुआ था। इमसें से 10596 ने परीक्षा दिलाई। 780 पूरक की श्रेणी में आए थे। छग ओपन स्कूल की ओर से इन छात्र-छात्राओं को पुन परीक्षा में बैठकर अपना परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए इन छात्र-छात्राओं से आवेदन मंगाए गया है।
बताया गया है कि ज्यादातर छात्र-छात्राएं विज्ञान गणित और अंग्रेजी विषय में फेल हुए हैं। ऐसे में यह बच्चे अपना परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए परीक्षा की तैयारी मेंं जुट गए हैं। ओपन स्कूल प्रभारी ने बताया कि पूर्व में शासन की ओर से ओपन स्कूल परीक्षा में शामिल होने के लिए 25 मई से 30 जून तक सामान्य शुल्क के आवेदन लिया गया। 5 सौ रूपए विलंब शुल्क के साथ छात्र-छात्राएं 3 जुलाई से 8 जु़लाई तक आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने आए छात्र डिगेश्वर देवांगन, उत्तम साहू, अलखराम सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होने समेत अन्य कारणों के चलते वे परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाए थे। बोर्ड परीक्षा का परिणाम निराशाजनक रहा। परीक्षा परिणाम को सुधारने के लिए ओपन स्कूल में परीक्षा दिलाने के लिए आवेदन किया है। उनका कहना है कि बोर्ड परीक्षा के लिए उन्होंने अभी से ही तैयारी शुरू कर दिया है। दुबारा अवसर मिलने से उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा में उत्तीर्ण होकर वह अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे। इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू कर दिया है।
अवसर परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को आवेदन में आवश्यक जानकारी भरने के साथ ही पिछली कक्षा का मार्कशीट और आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों की जरूरत पड़ रही है। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
Updated on:
02 Jul 2026 05:40 pm
Published on:
02 Jul 2026 05:38 pm
