14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिसे मरा हुआ समझा, वो 13 दिन बाद जिंदा मिला, गंगरेल डैम किनारे लावारिश मिला था मोबाइल, चप्पल

CG News: गंगरेल डैम किनारे कवर्धा के एक युवक का मोबाइल और चप्पल लावारिश हालत में मिला था, जिसके बाद पुलिस को लगा कि युवक की डूबकर मौत हो गई लेकिन कुछ ऐसा हुआ..

2 min read
Google source verification
CG News, dhamtari hindi news

लापता हेमंत चन्द्रवंशी दिल्ली में मिला ( Photo - Patria )

CG News: छत्तीसगढ़ के गंगरेल डैम के किनारे लावारिश हालत में मोबाइल और चप्पल मिलने के बाद लोगों को यही लगा था कि कवर्धा के युवक की डूबकर मौत हो गई है। लेकिन इस घटना के 13 दिन उसे दिल्ली में देखा गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो जान में जान आई नहीं तो परिवार वाले अपने जवान बेटे को तो मरा हुआ मान लिए थे।

CG News: युवक ने खुद रची लापता की साजिश

दरअसल कवर्धा के युवक ने खुद अपने लापता होने का षडयंत्र रचा था। 13 दिन बाद पुलिस की तकनीकी जांच से राज खुल गया और हेमंत चंद्रवंशी का ड्रामा सामने आ गया। पुलिस ने बताया कि हेमंत ने आर्थिक तंगी और घरेलू कारण को लेकर लापता होने का षडयंत्र रचा था। इधर दो दिनों तक पुलिस बांध में युवक की तलाश करते रही। रायपुर से भी एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई।

यह भी पढ़ें: CG News: शहर के मुख्य मार्गाें की स्ट्रीट लाइट बंद, शाम होते ही क्षेत्रों में पसर जाता है अंधेरा..

यह है पूरा मामला

कवर्धा निवासी हेमंत चंद्रवंशी (30) 24 मई को अपने एक कर्मचारी के साथ गंगरेल बांध रिसॉर्ट में रूका। 25 मई को सुबह टहलते हुए अपने कर्मचारी के साथ अंगारमोती मंदिर के पीछे गंगरेल बांध में नहाने गया। हेमंत ने अपने कर्मचारी को ब्रश खरीदकर लाने के लिए दुकान भेज दिया। कर्मचारी वापस लौटा तो वहां से हेमंत चंद्रवंशी गायब था। उसने हेमंत की काफी खोजबीन की। पता नहीं चलने पर रूद्री पुलिस को इसकी सूचना दी।

कई घंटे तक की खोजबीन लेकिन

कर्मचारी ने पुलिस को हेमंत के पानी में डूबने की आशंका जताई। पुलिस ने कर्मचारी के दिए गए बयान के आधार पर गोताखोरों को बुलाया और कई घंटे तक अंडर वाटर कैमरे से खोजबीन कराई। इसके बाद भी हेमंत चंद्रवंशी का पता नहीं चला। उनके परिजन भी कवर्धा से गंगरेल पहुंचे। पुलिस को हेमंत चंद्रवंशी के गायब होने पर शक था, इसलिए मोबाईल के बारे में पता किया गया। हेमंत के गायब होने की खबर दो दिनों तक नहीं मिली। तब पुलिस ने टेक्निकल तरीके से खोजबीन की।

एएसपी मणीशंकर चंद्रा ने बताया कि उनके परिजनों से हेमंत चंद्रवंशी के दिल्ली में होने की पुष्टि हो गई है। परिजनों ने भी स्वीकार किया कि उनका बेटा दिल्ली में है। अब परिजनों को हेमंत के साथ धमतरी बुलाएं हैं।