
धमतरी में हाई वोल्टेज ड्रामा (photo source- Patrika)
Dhamtari Tower Incident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भेंड्रा गांव में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। युवक को ऊंचे टॉवर पर देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची भखारा पुलिस स्टेशन की टीम और परिजन युवक को नीचे उतारने की कोशिश में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि युवक एक दिन पहले भी इसी टॉवर पर चढ़ा था और पारिवारिक विवाद व शराब के नशे में यह कदम उठाया है।
जानकारी के मुताबिक भेंड्रा गांव निवासी यादराम साहू एक दिन पहले भी इसी हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया था और घंटों तक वहां बैठकर तमाशा करता रहा। काफी समझाइश के बाद वह नीचे उतर आया था, लेकिन शुक्रवार को उसने फिर वही हरकत दोहरा दी, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही भखारा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी लगातार युवक से संपर्क करने और उसे नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि टॉवर की ऊंचाई अधिक होने के कारण बातचीत में परेशानी आ रही है। युवक के परिवार के लोग भी मौके पर मौजूद हैं और उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यादराम साहू की दो पत्नियां हैं और वह दोनों को एक ही घर में साथ रखना चाहता है। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है। इसी तनाव के चलते युवक नाराज है और शराब के नशे में टॉवर पर चढ़ गया।
प्रशासन का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उसे अस्पताल भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की पहली प्राथमिकता उसे सुरक्षित नीचे उतारना है।
भेंड्रा गांव में हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ने वाला युवक यादराम साहू पहले भी इसी तरह का कदम उठा चुका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुरुवार को भी वह टॉवर पर चढ़ गया था और घंटों तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा। काफी समझाइश और मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया था। बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक तनाव से गुजर रहा है और उसकी दो पत्नियों के बीच विवाद को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान है। शुक्रवार को फिर से टॉवर पर चढ़ने की घटना ने प्रशासन और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
Published on:
23 May 2026 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
