14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: रायपुर बम कांड मामले में अपडेट, खुद को बम से उड़ाने की तैयारी में था महापौर का साला, पारिवारिक तनाव बना वजह

Raipur News: रायपुर के रावाभाठा में घर से मिले बम बनाने के सामान मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर विस्फोटकों को सुरक्षित नष्ट किया था।

2 min read
Google source verification
Raipur News

रायपुर बम कांड का आरोपी गिररफ्तार (Photo Patrika)

Raipur News: रायपुर के रावाभाठा वार्ड नंबर 13 में जब एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने ही हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से तीन देसी बम बरामद हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जब पुलिस दबिश देने पहुंची, तब आरोपी खुद को भी बम से उड़ाने की तैयारी में था।

महापौर का साला है आरोपी

आरोपी विनय देवांगन बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन का साला बताया जा रहा है और भाजपा पार्षद एवज देवांगन से भी उसकी रिश्तेदारी है। 6 मई की शाम विनय, रावाभाठा निवासी मितानिन पुष्पा साहू के घर एक बैग लेकर पहुंचा था, जिसमें दो सर्किट वाले बम और एक एयरगन मौजूद थे। मितानिन की सूचना पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर विस्फोटकों को सुरक्षित नष्ट किया था।

पारिवारिक तनाव बना वजह

पेशे से मोबाइल मैकेनिक विनय ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपने पारिवारिक विवादों से बेहद परेशान था। इसी हताशा में उसने विस्फोटक जुटाए और आत्मघाती कदम उठाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने उसके पास से बम बनाने की अन्य सामग्री भी जब्त की है।

खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि एक मोबाइल मैकेनिक के पास विस्फोटक सामग्री कहां से आई और सर्किट बम बनाने में उसकी मदद किसने की।

घर में मिला था बम बनाने का सामान

जानकारी के अनुसार एक घर में तार, विस्फोटक सामग्री जैसे संदिग्ध उपकरण और देसी बम बनाने में उपयोग होने वाली चीजें मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर नार्थ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ते की प्रारंभिक जांच में बैग में लो-इंटेंसिटी एक्सप्लोसिव सामग्री और बम निर्माण में उपयोग होने वाले संदिग्ध उपकरण मिलने की पुष्टि हुई थी।

इलाके में फैली थी दहशत

घटना के सामने आने के बाद रावाभाठा और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदिग्ध सामग्री का उद्देश्य क्या था और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हो सकता है।