12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: भाई ले गया मोबाइल, तो नाराज छोटा भाई चढ़ गया हाईटेंशन टॉवर पर, 2 घंटे तक चला ड्रामा

वक की यह हरकत देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि टावर में उस समय बिजली प्रवाहित नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: भाई ले गया मोबाइल, तो नाराज छोटा भाई चढ़ गया हाईटेंशन टॉवर पर, 2 घंटे तक चला ड्रामा

हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक (Photo Patrika)

CG News: जांजगीर-चांपा जिले के सत्तिगुडी गांव में एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और दो घंटे तक नया मोबाइल दिलाने की मांग करते हुए ड्रामा करता रहा। घटना बलौदा थाना के सत्तीगुड़ी गांव पंतोरा चौकी क्षेत्र की है। युवक की यह हरकत देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि टावर में उस समय बिजली प्रवाहित नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

गांव से गुजरते हुए टावर पर चढ़ा

मिली जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय करण कंवर रोजी-मजदूरी करता है। घटना के दिन उसका बड़ा भाई मोबाइल लेकर दूसरे राज्य चला गया था। काम से लौटने पर करण को मोबाइल नहीं मिला, जिससे वह नाराज हो गया और अपनी मां से नया मोबाइल दिलाने की जिद करने लगा।

दोपहर करीब 3 बजे करण गांव से गुजरते हुए टावर पर चढ़ गया। वह लगभग 30-35 फीट ऊंचाई पर बैठ गया और जोर-जबरदस्ती नया मोबाइल दिलाने की मांग करने लगा। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाइश देने का प्रयास किया।

पंतोरा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोग करीब दो घंटे तक युवक को मनाने में लगे रहे। आखिरकार उसे नया मोबाइल दिलाने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद करण टावर से सुरक्षित नीचे उतरने को तैयार हुआ। पुलिस ने मदद करके उसे सुरक्षित तरीके से जमीन पर उतारा। इस घटना ने गांव में तनाव पैदा कर दिया।