26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धमतरी
CG News: पेट्रोलिंग टीम पर मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, देखें Video
Play video

CG News: पेट्रोलिंग टीम पर मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, देखें Video

CG News: धमतरी में बोरिद खुर्द ग्रामीणों ने रुद्री थाने का घेराव किया। आरोप– पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने ग्रामीणों से मारपीट और गाली-गलौज की।

Google source verification

CG News: देर रात बोरिद खुर्द गांव के ग्रामीणों ने रुद्री थाने का घेराव कर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इससे आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस टीम ने बिना वजह लोगों को रोका और विवाद के दौरान मारपीट की।

CG News: वहीं, पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। थाने के बाहर काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी होती रही। स्थिति को काबू में करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि वे इस तरह की घटनाओं से परेशान हैं और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई चाहते हैं। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।