
धमतरी. CG road accident : जिले में वाहनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लग रहा है। जिले में सड़क हादसे में आए दिन लोगों की जान जा रही है। गुरूवार को सुबह दो बाइक के भिड़ने से एक शिक्षक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
CG road accident : अस्पताल पुलिस के अनुसार यह घटना गुरूवार को सुबह 9 बजे की है। बताया गया है कि ग्राम ठेमगांव(फरसगांव) में पदस्थ शिक्षक तेज कुमार कंवर (40) पिता उत्तम सिंह अवकाश में अपने घर उडे़ना आया था। गुरूवार को सुबह वह अपनी बाइक से छाती आया था। यहां से वापस उड़ेना लौट रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई।
Dhamtari Road accident : यह टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों बाइक में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को तत्काल धमतरी मसीही अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद डा. शिक्षक तेज कुमार कंवर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे बाइक में सवार युवक को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज जारी है। बहरहाल, पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शिक्षक के शव को परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे के बाद उडे़ना गांव में शोक की लहर छा गई।
रफ्तार पर लगाम नहीं
CG road accident : उल्लेखनीय है कि धमतरी जिले में वाहनों की रफ्तार पर लगाम नहीं है। खासकर नेशनल हाइवे में कोड़ापार से लेकर श्यामतराई करीब 50 किमी के दायरे में वाहनें बेलगाम दौड़ रही हैं। हाइवे में भी ऐसे तेज रफ्तार वाहनों को रोककर जांच करने की पुलिस अधिकारियों को फुर्सत नहीं मिल रही है। यही वजह है कि सड़क हादसे में आए दिन लोगों की जान जा रही है।
Updated on:
02 Jun 2023 05:47 pm
Published on:
02 Jun 2023 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
