
आंखों में मिर्ची
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बैंक कर्मचारी के आंखों में मिर्ची पावडर झोंककर करीब 16 लाख रुपए का चेक लूटकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
यह घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। बताया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कर्मचारी खेमलाल साहू अंबेडकर चौक स्थित बैंक के मुख्य कार्यालय से ब्रांच ऑफिस लौट रहा था, तभी बस्तर रोड में बीएसएनएल दफ्तर के पास दो युवकों ने उनके आंख में मिर्ची पावडर छिड़क दिया और बैग लेकर भाग गए।
गौरतलब है कि उक्त बैग में नगद राशि तो नहीं थी, लेकिन उसमें करीब 16 लाख रुपए का चेक और कुछ वाउचर था, जिसे लुटेरे ले भागे। बैंक अधिकारी पुनीत गहरवाल ने बताया कि रोजाना वह स्वयं हेड ऑफिस जाता हैं, लेकिन आज कैश काउंटर में बैठने की वजह से खेमलाल को भेजा गया था। काम निपटा कर खेमलाल साइकिल से लौट रहा था, तभी यह घटना हो गई। खेमलाल ने घटना की जानकारी अपने सीनियर अफसर पुनीत गहरवाल को दी। पुनीत गहरवाल ने स्थानीय पुलिस थाने को इस घटना की जानकारी दी।
पुलिस जांच में जुटीमामले की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। डीएसपी पंकज पटेल के साथ ही टीआई और सायबर सेल टीम सभी पाइंट को घटना की सूचना भेजकर लुटेरों की पतासाजी में लगी है। बताया गया है कि दोनों युवक पल्सर बाइक में अस्पताल के पीछे वाले रास्ते से भाग निकले।
Published on:
08 Oct 2017 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
