7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस ट्रिपल मर्डर केस से दहल गया था पूरा इलाका, तीन महीने बाद भी नहीं हुआ खुलासा

धमतरी में खपरी और तेलीनसत्ती ब्लाइंड मर्डर का अब तक खुलासा नहीं हो सका। सैकड़ों लोगों से पूछताछ करने के बाद भी पुलिस के हाथ सुराग नहीं लगा।

2 min read
Google source verification

धमतरी

image

Ashish Gupta

Oct 09, 2017

telinsatti triple murder case

इस ट्रिपल मर्डर केस से दहल गया था पूरा इलाका, तीन महीने बाद भी नहीं हुआ खुलासा

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ट्रिपल मर्डर केस से पूरा इलाका दहल गया था, लेकिन ब्लाइंड मर्डर की घटना के तीन महीने बाद भी अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सैकड़ों लोगों से पूछताछ करने के बाद भी पुलिस के हाथ सुराग नहीं लगा। जांच के नाम पर पुलिस अब तक सिर्फ हवा में ही हाथ-पैर मार रही है। वहीं धमतरी में खपरी ब्लाइंड मर्डर का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका।

उल्लेखनीय है कि ग्राम तेलीनसत्ती में तीन महीना पहले टेलर महेंद्र सिन्हा, उसकी पत्नी उषा सिन्हा और बेटे की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। इसके साल पहले ग्राम खपरी में मां-बेटी रूखमणी महार और पार्वती महार की भी नृशंसतापूर्वक हत्या कर दी गई थी, लेकिन आज तक ये दोनों ब्लाइंड मर्डर पुलिस के लिए एक पहेली बन गए हैं।

इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने अपने सारे पैतरे आजमा लिए, लेकिन अब तक वह हत्यारे को पकड़ नहीं सकी है। सूत्रों के मुताबिक दोनों ही गांवों के हजारों लोगों का पूरा बायोडाटा पुलिस खंगाल चुकी है। यही नहीं आईबी, एलआईबी की टीम भी तफ्तीश में जुटी हुई है। नवगठित सायबर सेल भी जांच में संलग्न है। मुखबिरों का नेटवर्क फैला दिया गया है। इसके बावजूद भी ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी नहीं सुलझी।

एसपी का दावा
एसपी रजनेश सिंह के लिए ये ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि उन्होंने अपने स्तर पर जांच के लिए कुछ बिन्दू तय किए हैं, जिसके आधार पर उन्हें लग रहा है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा। दूसरी ओर घटना में लिप्त हत्यारों के अब तक नहीं पकड़े जाने से खाकी वर्दी पर भी दाग लग गया है।

एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है। टेक्नीकल और फील्ड की टीम को कुछ सुराग मिला है। इसके होमवर्क में थोड़ा समय लग रहा है। आशा है कि जल्द ही हत्यारे पकड़े जाएंगे।