धमतरी

धमतरी में पूर्व विधायक के बेटे की हत्या, 5 से 6 नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, पत्नी घायल

Crime in cg : हत्या की खौफनाक वारदात होने से इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ लोगों ने थाने में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया है..

2 min read
Oct 15, 2023

धमतरी। Crime in cg : छत्तीसगढ़ के धमतरी में पूर्व विधायक के बेटे की हत्या कर दी। तड़के 6 बजे के आसपास अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। (CG Crime news) बदमाशों ने पत्नी की भी पिटाई कर दी। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या की खौफनाक वारदात होने से इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ लोगों ने थाने में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया है।

सुबह 6 बजे घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Crime in cg : जानकारी के अनुसार कुरूद से लगे ग्राम मरौद निवासी 55 वर्षीय चंद्रशेखर गिरी की आज सुबह अज्ञात हमलावारों ने मार डाला। बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे 5 से 6 नाकाबपोश बदमाश घर में घुसे और मारपीट करने लगे। पत्नी ने बीच बचाव करने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने उसकी भी पिटाई कर दी। हमले में चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।

बता दें कि मृतक चंद्रशेखर गिरी पूर्व विधायक सोम प्रकाश गिरी का बेटा था। वहीं हत्या की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है। खबर है चंद्रशेखर गिरी के छोटे भाई ने ही वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकार ने ट्वीट कर कही ये बात

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकार ने ट्वीट कर लिखा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र कुरुद जिला धमतरी के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की आज जघन्य हत्या कर दी गई, इसके पहले भी उनके ऊपर प्राण घातक हमला हुआ था पर पुलिस ने उन हमलावरों को आज तक गिरफ्तार नही किया था... अरारी फरारी दिखाती रही... आगे चुनाव में पुलिस के संरक्षण में और भी हत्या हो सकती है... निष्पक्ष चुनाव के लिए SP, SDOP और कुरुद विधानसभा के सभी थानेदारों को हटाया जाए और सभी बूथ को अति संवेदनशील घोषित किया जाए।

Updated on:
15 Oct 2023 12:58 pm
Published on:
15 Oct 2023 12:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर