
मगरलोड. छत्तीगढ़ के धमतरी जिले में एक शिक्षिका ने अपने सहकर्मी पर लगाया यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मगरलोड क्षेत्र में पदस्थ एक शिक्षक ने शिक्षिका से दोस्ती की। इस बीच दोनों अक्सर कॉल में बात करते और मिलते रहते थे। आरोपी ने इसी का फायदा उठाते हुए शिक्षक ने शिक्षिका को डरा-धमका कर उनका शारीरिक शोषण कर रहा था। यह सिलसिला करीब सालभर से चल रहा था।
पीड़िता ने बताया कि जब वह इसका प्रतिकार करती तो उसे जान से मारने और नौकरी से निकलवा देने तथा स्थानांतरण करा देने की धमकी दी जाती। अंतत: हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद बुधवार को मगरलोड थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 376,506,450 के तहत जुर्म दर्ज किया है। आरोपी शिक्षक ने मेडिकल अवकाश लेकर छुट्टी पर चला गया है। पुलिस ने उसके ठिकाने पर भी दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया।
Published on:
07 Nov 2019 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
