20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिंगला हत्याकांड: मौत पर रहस्य बरकरार

पुलिस के अनुसार वह नवंबर 2014 में ही कुरूद से धमतरी में आकर किराया का मकान लेकर रह रही थी। जिस समय वह कुरूद में रहती थी, तब किसी युवक के साथ उसका विवाद हुआ था। 

2 min read
Google source verification

image

Kanchan Jwala

Jun 05, 2015

pingla kaand

pingla kaand

धमतरी. कृषि विभाग में पदस्थ एडीओ पिंगला राज की मौत पर रहस्य बरकरार है। पुलिस ने अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को उजागर नहीं किया है। पुलिस का मानना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते ही किसी ने यह प्रतिशोध लिया है। वैसे पुलिस उसके कथित संंिदग्ध ब्वाय फ्रेंड और सहकर्मी से पूछताछ के बाद निष्कर्ष पर पहुंची हैं कि शीघ्र ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

26 साल की पिंगला राज की जिस सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है, उससे सनसनी फैल गई है। एसपी मनीष शर्मा के मार्गदर्शन में अर्जुनी पुलिस क्राइम स्क्वाड और पुलिस की अन्य पार्टियां अपने-अपने स्तर पर जांच करने जुट गई हैं। एडीशनल एसपी अशोक पिपरे के अनुसार पुलिस इस मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ में लगा है, जल्द ही पिंगला राज की मौत पर से रहस्य का पर्दा हट जाएगा।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिंगला राज का किसी युवक के साथ अफेयर था। वह अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था। सहकर्मी के साथ भी कुछ दिनों से घनिष्ठ संबंध हो गए थे। क्या उसके प्रेमी ने ही हत्या की है? इस संबंध में पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि प्रतिशोध लेने प्रेमी ने यह कदम उठाया हो। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने सहकर्मी और एक अन्य युवक से कड़ाई से पूछताछ की है, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ में लगा है। उल्लेखनीय है कि पिंगला राज, कृषि विभाग कुरूद में पिछले करीब ढाई साल से पदस्थ थी। एडीओ के रूप में वह मरौद में अपनी सेवा दे रही थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार वह अपने काम में काफी तेज थी। क्षेत्र के किसानों से भी उसके संबंध अच्छे थे। किसानों को उन्नत कृषि की बारीकियों को समझाने में उसे माहरत हासिल थी। किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस के अनुसार वह नवंबर 2014 में ही कुरूद से धमतरी में आकर किराया का मकान लेकर रह रही थी। जिस समय वह कुरूद में रहती थी, तब किसी युवक के साथ उसका विवाद हुआ था।

जांच जारी है
पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे मेें पता नहीं।
मनीष शर्मा, एसपी धमतरी

एक पुलिस अधिकारी की संदेहास्पद भूमिका
पिंगला राज हत्याकांड का सबसे बड़ा दुखद पहलू यह है कि घटनास्थल से फारेंसिंक एक्सपर्ट टीम और जासूसी कुत्ता को कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगा। इसके लिए काफी हद तक जिम्मेदार भी पुलिस ही हैं। कारण यह है कि पिंगला राज की हत्या सोमवार की देर रात हो गई थी, तब भी उसके कमरे में घुसकर एक पुलिस अधिकारी उसे मसीही अस्पताल ले गया। हालांकि उक्त पुलिस अधिकारी का कहना है कि सुबह जब देखा तो उसके हाथ में हलचल थी। दूसरी ओर जानकारों का कहना है कि घातक वार से अत्यधिक मात्रा में हुए रक्त्रासव को देखते हुए यह संभव नहीं है।

शादी के लिए दबाव
कृषि अधिकारी पिंगला राज के बारे में पता चला है कि कमरे में खिड़की नहीं होने के कारण वह रात को दरवाजा खोलकर सोती थी। जब सहकर्मी मंगलवार को सुबह उसके घर गया, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद बताया गया। पड़ोस की महिला के सहयोग से उसने दरवाजा खोला। ऐसी जानकारी मिली है कि सहकर्मी ने पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी से पिंगला राज का पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए अनुनय-विनय भी किया था, जिस पर उन्होंने फटकार भी लगाई। पुलिस को जांच में पता चला है कि सहकर्मी उसके साथ शादी करना चाहता था, लेकिन उसके परिजन तैयार नहीं थे। अब सवाल उठता है कि क्या पिंगला राज का उस पर शादी के लिए कोई दबाव था ?