
Lehsun Benefits For High BP | (फोटो सोर्स- GeminiAI)
Garlic For High BP: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की वजह से हाई ब्लड़ प्रेशर और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल अब हर घर की कहानी बन चुके हैं। अक्सर लोग इन बीमारियों के लिए जिंदगी भर दवाइयां लेते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद एक छोटी सी चीज जिसे हम लहसुन कहते हैं, वह दिल की बीमारियों के लिए किसी दवाई से कम नहीं है। जर्नल ऑफ हाइपरटेंशन (Journal of Hypertension) में बताया गया है कि लहसुन का सेवन आपके ब्लड प्रेशर और लिपिड प्रोफाइल को सुधारने में वैज्ञानिक रूप से असरदार साबित हो सकता है।
इस रिसर्च में 503 मरीजों पर गहराई से अध्ययन किया गया। जिसमें पाया गया कि रोजाना लहसुन का सेवन करने वालों के सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर (ऊपर वाला बीपी) में औसतन 3.62 mmHg की कमी देखी गई। वहीं नीचे वाले बीपी नंबर में भी लगभग 1.40 mmHg का सुधार दर्ज किया गया है। सबसे बड़ा असर कोलेस्ट्रॉल पर दिखा, जहां टोटल कोलेस्ट्रॉल को काफी कम देखा गया है।
लहसुन में एलिसिन (Allicin) नाम का एक एक्टिव कंपाउंड पाया जाता है। यह न सिर्फ नसों (nerves) को आराम पहुंचाता है, बल्कि बल्ड का फ्लो भी अच्छा करता है। रिसर्च के अनुसार, चाहे आपको पहले से बीपी की समस्या हो या न हो, लहसुन दोनों ही स्थितियों में फायदेमंद साबित हो सकता है। यह एंटी-प्लेटलेट की तरह काम करता है, जिससे नसों में ब्लॉकेज का खतरा कम हो सकता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
20 Jan 2026 03:55 pm

बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
