25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhan Kharidi: हर दिन 1 लाख क्विंटल धान खरीदने होंगे.. धमतरी में 11,701 किसान शेष, 31 जनवरी है लास्ट डेट

Dhan Kharidi: प्रदेश में धान खरीदी जारी है। वहीं अब छुट्टी के दिनों को कर दें तो सिर्फ 14 दिन बचे हैं। ऐसे में धमतरी जिले में लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब हर दिन 1 लाख क्विंटल धान खरीदने होंगे..

2 min read
Google source verification
वादा अधूरा, कर्मचारियों का गुस्सा फूटा! कबीरधाम में 700 कर्मचारी हड़ताल पर, धान खरीदी बहिष्कार का ऐलान(photo-patrika)

वादा अधूरा, कर्मचारियों का गुस्सा फूटा! कबीरधाम में 700 कर्मचारी हड़ताल पर, धान खरीदी बहिष्कार का ऐलान(photo-patrika)

Dhan Kharidi: छुट्टी काटकर अब सिर्फ 14 दिन ही धान की खरीदी होगी। इस साल जिले में खरीदी का लक्ष्य 67,43,120 क्विंटल रखा गया है। अब तक 1 लाख 15 हजार 895 किसानों से 53 लाख 71 हजार 722.40 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसकी कुल राशि 12.37 अरब रूपए है। अभी भी लक्ष्य के अनुरूप 13 लाख 71 हजार 397 क्विंटल धान खरीदना शेष है। ऐसे में आगे हर दिन 1 लाख क्विंटल धान खरीदने होंगे।

Dhan Kharidi: 11,701 किसानों अभी बचेंगे धान

धान बेचने के लिए 11,701 किसान शेष हैं। सबसे ज्यादा धान खरीदी धमतरी सोसायटी में की गई है। यहां 16754 किसानों से 7 लाख 10 हजार 292 क्विंटल धान खरीदा गया है। वहीं सबसे कम धान खरीदी नारी सोसायटी में की गई है। यहां 4133 किसानों से 1 लाख 73 हजार 923.20 क्विंटल धान खरीदा गया है।

यह भी पढ़ें: Dhan Kharidi: 15 हजार परेशान किसान लगा रहे हैं बैंक का चक्कर, अब तक खाते में नहीं है आया रकम

इसकी कुल राशि 40 करोड़ रूपए है। लिंकिंग से 240 करोड़ 4 हजार रूपए की ऋण वसूली किसानों से की गई है। बता दें कि खरीफ वर्ष-2024-25 में 1 नवंबर से किसानों से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी शुरू की गई है। कुल 45 दिन धान खरीदी करना है, जिसमें से 31 दिन धान की खरीदी की जा चुकी है।

नगरी-मगरलोड क्षेत्र में उठाव कमजोर

कस्टम मिलिंग के मामले में धमतरी जिला हर साल प्रदेश में टॉप में रहता है। इस साल शासन और राइस मिलरों के बीच मांगों को लेकर सहमति नहीं बनी। फलस्वरूप केन्द्रों से उठाव देर से शुरू हुई। इस साल 240 मिलरों ने खाद्य विभाग से कस्टम मिलिंग के लिए अनुबंध कराया है। 53 लाख 71 हजार 722.40 क्विंटल धान खरीदी में से अब तक 39 लाख 80 हजार 28 क्विंटल धान का परिवहन किया गया है। अभी भी केन्द्रों में 13 लाख 91 हजार 694 क्विंटल धान उठाव के लिए शेष है। नगरी-मगरलोड क्षेत्र के अनेक केन्द्रों में उठाव कमजोर होने से जाम की स्थिति बनी हुई है।

अंतर राशि का इंतजार

विस चुनाव के समय भाजपा ने 3100 रूपए समर्थन मूल्य देने का वादा किया था। किसानों को अंतर राशि का इंतजार है। बालोद दौरे पर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय ने जल्द अंतर राशि जारी करने की घोषणा की थी। सामने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी होने हैं ऐसे में किसानों को उमीद है कि जल्द उन्हें अंतर राशि भी मिल जाएगी।

खाद्य अधिकारी एआर कोर्राम ने बताया कि केन्द्रों में प्रतिदिन करीब 1 लाख क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। अनुबंधित मिलर भी केन्द्रों से धान का परिवहन कर रहे हैं। 31 जनवरी तक लक्ष्य के मुताबिक धान की खरीदी कर ली जाएगी।