2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

200 समर्थकों के साथ पूर्व जोगी कांग्रेस अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री साय ने दिलाई सदस्यता

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा का हाथ थाम लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व जोगी कांग्रेस अध्यक्ष शरद रणसिंह ने 2 सौ से अधिक लोगों के साथ भाजपा प्रवेश किया है। प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा के नेतृत्व में मुयमंत्री विष्णु देव साय, उप मुयमंत्री अरूण साव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली है। मुयमंत्री ने गमछा पहना कर शरद रणसिंह को प्रवेश दिलाया।

यह भी पढ़ें: PM Modi Visit CG: धमतरी में दहाड़ेंगे प्रधानमंत्री मोदी… निशाने में होंगे पूर्व CM बघेल, इस दिन करेंगे जनसभा

धमतरी से अलग-अलग वाहनों में दो सौ से अधिक कार्यकर्ता शरद रणसिंह के नेतृत्व में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां एक कार्यक्रम में सभी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। शरद रणसिंह के साथ भाजपा प्रवेश करने वालों में गौतम साहू, नोहर साहू, ललित शांडिल्य, मोहिनी निषाद, प्रताप सिंह ढिल्लो, प्रभा यादव, बबीता चतुर्वेदी, शिवाजी भोसले, अंजली कोसरे, लीलाराम साहू, लोकेश्वरी चतुर्वेदी, नीरज रणसिंह, अभिषेक रणसिंह, हरिजीत सिंह, सुलोचना बोरवंश आदि शामिल हैं।

Story Loader